एक्सप्लोरर

CWG 2018: पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने आखिरी 10 सेकेंड में भारत की झोली से छीना मैच

एक समय भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2-1 से आगे चल रही थी और उसकी जीत तय लग रही थी, लेकिन तभी पाकिस्तान पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही और मैच भारत की झोली से फिसल गया.

गोल्ड कोस्ट: मुबाशर अली के आखिरी 10 सेकेंड में पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के दम पर पाकिस्तान ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को पूल-बी के मैच में भारत के मुंह से जीत छीन ली. भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हो गया.

एक समय भारतीय पुरुष हॉकी टीम 2-1 से आगे चल रही थी और उसकी जीत तय लग रही थी, लेकिन तभी पाकिस्तान पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही और मैच भारत की झोली से फिसल गया. भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 13वें और हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में गोल किए. पाकिस्तान के लिए पहला गोल 38वें मिनट में इरफान जूनियर ने किया.

भारत ने शुरुआती मिनटों में ही पाकिस्तानी खेमे में हमले बोले और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान ने जल्द ही भारत को पीछे कर दिया. कुछ देर बाद दोनों टीमें बराबरी का खेल खेल रही थीं. दोंने टीमों की दाहिनी पंक्ति मजबूत नजर आ रही थी और यहीं से गोल करने की फिराक में थीं.

पहली सफलता भारत के हिस्से आई 13वें मिनट में भारत ने पाकिस्तानी खेमे में हमला बोला. सुनील ने इस बार भी दाहिने कोने से नेट के करीब गेंद को भेजा जहां खड़े युवा खिलाड़ी दिलप्रीत ने गेंद को दिशा भर दिखाते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया. अगले ही मिनट भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन रूपिंदर पाल सिंह उसे गोल में बदलने का मौका गंवा दिया.

दूसरे क्वार्टर में भारत हावी रहा. 19वें मिनट में उसे लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन पहला प्रयास जाया गया. दूसरे प्रयास में हरमनप्रीत ने गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. इसी बीच भारत के आकाशदीप और पाकिस्तान के मुहम्मद फैजल कादिर को पीला कार्ड मिला.

25वें मिनट में पाकिस्तान को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश उसकी राह में रूकावट बन गए. एक मिनट बाद उसे दोबारा पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार भी श्रीजेश गोल रोकने में सफल रहे. पाकिस्तान की बराबरी की कोशिश तीसरे क्वार्टर में रंग लाई. 38वें मिनट में इरफान जूनियर पाकिस्तान का खाता खोलने में सफल रहे.

आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान को दो पेनाल्टी कॉर्नर और मिले जिसका फायदा वो उठा नहीं पाई. मैच समाप्ति की ओर था और तभी पाकिस्तान ने भारतीय खेमे में हमला बोला. गेंद भारतीय डिफेंडर के टखने से टकराई और पाकिस्तान ने रैफरल मांगा जो सफल रहा. पाकिस्तान इस पर गोल नहीं कर पाई और उसने एक बार फिर रैफरल मांगा जिस पर उसे आंठवां पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस बार अली ने श्रीजेश को छका कर मैच बराबरी पर समाप्त कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?
तीसरे टेस्ट में NZ की जीत, ENG की हार से कितना बदला WTC प्वाइंट्स टेबल? भारत पर क्या असर?
क्रिकेट इतिहास में पहली बार, इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने बनाया महारिकॉर्ड
क्रिकेट इतिहास में पहली बार, ENG को तीसरे टेस्ट में 160 रन से हराकर NZ ने बनाया महारिकॉर्ड
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 
तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 

वीडियोज

Weather Alert: दिल्ली बना 50°C का तंदूर! IMD की खतरनाक वार्निंग ABPLIVE
bBollywood News: 'वाराणसी' को लेकर चर्चाएं तेज, एक बार फिर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी! (29.06.26)
YRKKH:😱Armaan को अचानक हुई भूलने की बीमारी! शादी की खुशियों में पड़ा भंग #sbs
19 साल बाद Emraan Hashmi की धमाकेदार वापसी! Awarapan 2 Teaser ने बढ़ाई फैंस का एक्साइटमेंट
Ketan Murder Case: Google Search से परिवार के खुलासों तक, इनसाइड स्टोरी कर देगी हैरान ! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
Noida News: नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली, गर्मी के प्रकोप के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Highest Milk Yielding Cow: सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
Embed widget