एक्सप्लोरर

CSK vs MI: चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हराकर प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए इशान किशन ने 37 गेंदो में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले.

CSK vs MI: आईपीएल 2020 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई. चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई ने 12.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. मुंबई के लिए इस सीज़न में पहली बार ओपनिंग करने आए इशान किशन ने 37 गेंदो में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले. वहीं क्विंटन डिकॉक ने 37 गेंदो में नाबाद 46 रनों की पारी खेली.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ रितुराज गायकवाड़ खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इसके बाद तीन रनों के स्कोर पर सिर्फ एक रन बनाकर अंबाती रायडू भी चलते बने. इसकी अगली ही गेंद पर नारायण जगदीसन भी खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो गेंदो में इन दोनों को आउट किया.

तीन रनों पर तीन विकेट गिर जाने के बाद चेन्नई की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. अगले ही ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे फाफ डू प्लेसिस भी एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 21 रनों के स्कोर पर रविंद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए. जडेजा ने छह गेंदो में सात रन बनाए.

21 रनों पर आधी टीम आउट होने के बाद एमएस धोनी ने आराम से खेलने की कोशिश की. लेकिन राहुल चहर की लेग स्पिन पर वह भी कैच आउट हो गए. धोनी ने 16 गेंदो में 16 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया.

धोनी के आउट होने के बाद दीपक चहर भी अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए. एक तरफ से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद सैम कर्रन ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने आराम से खेलते हुए चेन्नई के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. सैम ने 47 गेंदो में 52 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और तीन छक्के निकले. आईपीएल 2020 में सैम का यह पहला अर्धशतक है.

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और राहुल चहर को दो-दो विकेट मिले.

इसके बाद चेन्नई से मिले 115 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को इशान किशन और क्विंटन डिकॉक ने धमाकेदार शुरुआत की. किशन ने 37 गेंदो में नाबाद 68 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के निकले. वहीं क्विंटन डिकॉक ने 37 गेंदो में नाबाद 46 रनों की पारी खेली. डिकॉक के बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget