एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी ज़िम्बाब्वे, युगांडा के साथ 20 टीमें पूरी, यहां देखें लिस्ट

Zimbabwe: ज़िम्बाब्वे की टीम 2024 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. इससे पहले टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

T20 World Cup 2024, Zimbabwe: ज़िम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. युगांडा की टीम टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने वाली आखिरी यानी 20वीं टीम बनी. युगांडा ने अफ्रीका क्वालिफायर्स से 2024 टी20 विश्व कप में जगह बनाई, जिसमें ज़िम्बाब्वे की टीम भी शामिल थी. अफ्रीका क्वालिफायर्स से एक नहीं, बल्कि दो टीमों ने टी20 विश्व कप में जगह  बनाई. 

अफ्रीका क्वालिफायर्स से पहले नामीबिया और फिर युगांडा ने अमेरिका और वेस्टइंडीज़ में खेले जाने वाले टूर्नामेंट की ओर कदम बढ़ाया. अफ्रीका क्वालिफायर्स में नामीबिया और युगांडा दोनों ही टीमों ने ज़िम्बाब्वे को शिकस्त दी. इससे साफ ज़ाहिर हो रहा है कि क्वालिफायर्स में ज़िम्बाब्वे की हालत पतली रही, जिसके चलते वो 2024 टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाए. 

पहले 22 नवंबर को नामीबिया ने ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट और 32 गेंद रहते हुए हराया था. इसके बाद युगांडा ने सिकंदर रज़ा की कप्तानी वाली ज़िम्बाब्व को 26 नवंबर को खेले गए मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी थी. इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी ज़िम्बाब्वे की टीम क्वालिफाई करने में नाकाम साबित हुई थी. 

ऐसी हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी 20 टीमें 

    • वेस्टइंडीज
    • अमेरिका
    • भारत
    • ऑस्ट्रेलिया
    • न्यूज़ीलैंड
    • पाकिस्तान
    • इंग्लैंड
    • दक्षिण अफ़्रीका
    • नीदरलैंड
    • श्रीलंका
    • अफगानिस्तान
    • बांग्लादेश
    • कनाडा 
    • नेपाल 
    • ओमान
    • पापुआ न्यू गिनी
    • आयरलैंड 
    • स्कॉटलैंड
    • नामीबिया 
    • युगांडा.  

एक मैच से चूकी ज़िम्बाब्वे 

जहां एक ओर नामीबिया और युगांडा की टीमों ने 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्वालिफाई किया, जबकि ज़िम्बाब्वे की टीम 8 प्वाइंट्स के साथ क्वालिफाई करने से चूक गई. इसका साफ मतलब यही हुआ कि ज़िम्बाब्वे एक मैच से क्वालिफाई करने में चूकी. 

बता दें कि सिंकदर रज़ा की कप्तानी वाली ज़िम्बाब्वे ने अफ्रीका क्वालिफायर्स की शुरुआत हार के साथ की. उन्होंने पहला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 7 विकेट से गंवा दिया. हालांकि फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने तनजानिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके बाद तीसरे मैच में उन्हें युगांडा के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बाद ज़िम्बाब्वे ने अगले तीन मुकाबलों में, रवांडा के खिलाफ 144 रनों से, नाइजीरिया के खिलाफ 6 विकेट से और केन्या के खिलाफ 110 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन ये जीत उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के काबिल नहीं बना सकीं. 

 

ये भी पढे़ं...

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल होंगे कप्तान, रजत पाटीदार को मिला मौका; सामने आई रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget