एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ने मुहम्मद अली और टाइगर वुड्स से की विराट कोहली की तुलना, तारीफ में कही ढेर सारी बातें

India Tour of Zimbabwe: भारतीय टीम इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है. इस दौरे पर विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.

Sikander Raza on Virat Kohli: जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikander Raza) भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को महान बॉक्सर मुहम्मद अली (Muhammad Ali) और गोल्फ प्लेयर टाइगर वुड्स (Tiger Woods) की श्रेणी में रखते हैं. उन्होंने इन तीनों में कई समानताएं बताई हैं. इसके साथ ही सिकंदर रजा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की है. उन्होंने यह भी कहा है कि विराट कोहली जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर लेंगे.

अनीस साजन के यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए सिकंदर रजा कहते हैं, 'विराट भाई एक ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं. मैं उन्हें टाइगर वुड्स और मुहम्मद अली की कैटेगरी में रखना चाहूंगा. ये लोग खेल जगत में एक नई तरह की क्रांति लाने वालों में से हैं. ये खिलाड़ी अलग हटकर सोचते हैं और कुछ नया करने की कोशिश करते हैं जिसे बाद में हर कोई फॉलो करता है.'

सिकंदर कहते हैं, 'क्रिकेट में फिटनेस की बड़ी भूमिका है. जिस तरह से कोहली ने फिटनेस पर फोकस किया है वो युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा. यह तारीफ करने लायक है और लोगों को इसके लिए उन्हें क्रेडिट देना चाहिए.'

'विराट खुद अपनी फॉर्म तलाश लेंगे'
जब सिकंदर से पूछा गया कि वह विराट कोहली को उनकी खराब फॉर्म से उबरने के लिए कुछ सलाह देना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इतना अनुभवी हो गया हूं कि उस खिलाड़ी को सलाह दे सकूं जो 16 से 20 हजार रन बना चुका है. मैं उन्हें क्या बता सकता हूं? मैं उन्हें कुछ नहीं कह सकता. लोगों को भी चूप रहना चाहिए और उनके फॉर्म पर कोई बात नहीं करनी चाहिए. विराट कोहली को अकेला छोड़ दें, वह खुद फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल कर लेंगे.

यह भी पढ़ें...

Ballon d'Or: 17 साल में पहली बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड का नॉमिनेशन चूके लियोनल मेसी, अब इनमें से चुना जाएगा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

US Open 2022: कोविड वैक्सीन के विरोध में नोवाक जोकोविच ने गंवाया एक और ग्रैंड स्लैम, यूएस ओपन से हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget