एक्सप्लोरर

इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, 118 रन बनाने के बाद जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया

Zimbabwe vs Pakistan: जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ढ़ेर हो गई.

Zimbabwe vs Pakistan: जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 18 रनों से हरा दिया. जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ढ़ेर हो गई. जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जॉन्गवे ने 3.5 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया.

पहले टी20 में बुरी तरह से हारने वाली जिम्बाब्वे ने दूसरे टी20 में भी खराब शुरुआत की थी. 10 ओवर में टीम एक विकेट पर 47 रन ही बना सकी थी. इसके बाद तेजी से रन बनाने के चक्कर में उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और 20 ओवर में सिर्फ 118 रन बनाए. जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज़ Kamunhukamwe ने 40 गेंदो में 34 रनों की पारी खेली. इसके अलावा चकाबवा ने 14 गेंदो में 18 रन बनाए. 

इसके बाद जिम्बाब्वे से मिले 119 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी बेहद धीमी रही. छठे ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिज़वान 18 गेंदो में सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद फखर ज़मान सात गेंद दो रन और मोहम्मद हफीज़ 10 गेंद पांच रन भी सस्ते में आउट हो गए. पाकिस्तान ने 12 ओवर में 56 रनों पर तीन विकेट गवां दिए थे, लेकिन वो अभी मैच में ज्यादा दूर नहीं हुई थी. 

दानिश अजीज़ और कप्तान बाबर आज़म ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में बाबर 41 रनों पर आउट हो गए. अपनी 45 रनों की पारी में बाबर ने पांच चौके लगाए. 

इसके बाद पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की बिखर गई. आसिफ अली 01, फहीम अशरफ 02, उस्मान कादिर 00, हारिस रऊफ 06 और अरशद इकबाल खाता खोले बिना ही आउट हो गए. 

जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जॉन्गवे ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3.5 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड दिया. इसके अलावा रियान बर्ल ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं मुज़रबानी और नगारवा को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget