एक्सप्लोरर

अगले तीनों मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश करेंगे: ज़हीर खान

अगले तीनों मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश करेंगे: ज़हीर खान

सौजन्य: IPL (BCCI)

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस से 146 रन से शर्मनाक हार के बाद आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने कहा है कि उनकी टीम बाकी तीन मैचों में सकारात्मक सोच के साथ बेहतर प्रदर्शन करेगी.

मुंबई के खिलाफ 213 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई जो आईपीएल में उसका न्यूनतम स्कोर है. मुंबई की यह जीत रनों के अंतर से आईपीएल की सबसे बड़ी जीत भी है. अब दिल्ली के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह छठे स्थान पर है लिहाजा प्लेऑफ की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म ही हैं.

जहीर ने मैच के बाद कहा, “इस तरह की विकेट पर किसी टीम को कम स्कोर पर रोकना कठिन है लेकिन एक बार लक्ष्य 200 से उपर का हो जाये तो जोखिम लेने ही पड़ते हैं. पिछले मैच में हमने दिलेरी से बल्लेबाजी की लेकिन आज नहीं कर सकें. कई बार आप हार के लिए किसी एक कारण पर उंगली नहीं उठा सकते.’’ उन्होंने कहा कि अगले तीन मैचों में अच्छे प्रदर्शन के साथ उन्हें अभी भी प्लेऑफ की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें तीन मैच और खेलने हैं और हम आत्ममंथन करके सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे. अभी कुछ दिन का ब्रेक है लेकिन हमें तीनों मैच जीतने हैं और अभी भी मुझे उम्मीद है कि हम प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं.’’

जहीर ने इस बात से इनकार किया कि उनकी टीम मुंबई के सामने अनुभव में फीकी पड़ गई. उन्होंने कहा, ‘‘सिमंस और पोलार्ड ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उन्हें जीत का श्रेय दिया जाना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अनुभव की कमी थी लेकिन कई बार मैदान पर चीजें आपके हाथ में नहीं होती.’’

वहीं प्लेऑफ में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लैंडल सिमंस, अपने गेंदबाजों और फील्डरों की तारीफ की. रोहित ने कहा, ‘‘हमारी बेंच स्ट्रेंथ काफी मज़बूत है और हमें लैंडल की क्षमता पर पूरा भरोसा था. हमें यकीन था कि वह अपना स्वाभाविक खेल दिखायेगा. उसने दिखा दिया कि वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से क्यों है. इस तरह के खिलाड़ी बाकी खिलाड़ियों पर से दबाव कम कर देते हैं.’’

उन्होंने गेंदबाजों की भी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगा था कि यह करीबी मैच होगा लेकिन पहले छह ओवर में जिस तरह से हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा, मैच हमारी गिरफ्त में आ गया. जोंटी रोड्स को भी धन्यवाद जिन्होंने फील्डिंग पर काफी मेहनत की. प्लेऑफ में पहुंचकर अच्छा लग रहा है लेकिन काम अभी खत्म नहीं हुआ है और हम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच की तैयारी में जुट जाएंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज
वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका XI का कमाल, स्पिनरों ने बचाई भारत की लाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget