एक्सप्लोरर

Mumbai Indians: जहीर खान और महेला जयवर्धने को मिली नई जिम्मेदारी, अब मुंबई इंडियंस की तीनों टीमों की संभालेंगे कमान

MI Central Management Team: मुंबई इंडियंस ने अपने हेड कोच महेला जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट नियुक्त किया है.

Mahela Jayawardene and Zaheer Khan: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) और जहीर खान (Zaheer Khan) को उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों ही पूर्व क्रिकेटरों को मुंबई इंडियंस ने अपनी तीनों टीमों (मुंबई इंडियंस, एमआई एमिरेट्स, एमआई केपटाउन) की कमान सौंप दी है. जयवर्धने को ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया गया है. वहीं, जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट नियुक्त किया गया है. अब तक महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के हेड कोच थे. वहीं जहीर खान क्रिकेट संचालन निदेशक पद पर कार्यरत थे.

मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास अब दो और विदेशी लीगों में भी टीमें हैं. मुंबई इंडियंस के पास यूएई में खेली जाने वाली टी20 फ्रेंचाइजी लीग में एमआई अमीरात और दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाली टी20 फ्रेंचाइजी लीग में एमआई केप टाउन टीम है. ऐसे में मुंबई इंडियंस ने इन तीनों टीमों के प्रबंधन के लिए एक केंद्रीय मैनजमेंट टीम को तैयार करने का फैसला किया है. इसी के चलते जहीर और जयवर्धने को सेंट्रल रोल दिए गए हैं.

महेला जयवर्धने: ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस
मुंबई इंडियंस ने बयान जारी कर बताया है कि ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस के तौर पर महेला जयवर्धने दुनिया भर में ग्रुप के क्रिकेट संचालन में सीनियर लीडरशिप प्रदान करेंगे. वह रणनीति बनाने से लेकर हाई परफॉर्मेंस इको-सिस्टम भी तैयार करने के काम करेंगे. इसके साथ ही जयवर्धने पर ग्रुप की हर टीम के कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के स्ट्रक्चर तैयार करने की भी जिम्मेदारी होगी. वह हर टीम के हेड कोच के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि टीमों का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके.

जहीर खान: ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट
जहीर खान पर क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड के तौर पर खिलाड़ियों को खोजने से लेकर उन्हें निखारने तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी. मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा से रॉ टैलेंट बेहद सफल साबित हुआ है. ऐसे में जहीर इस विभाग में दुनियाभर में मुंबई इंडियंस की टीम को बेहतर नए खिलाड़ी देने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप स्क्वाड पर बोले पूर्व भारतीय कप्तान, 'मैं होता तो हर्षल की जगह शमी को चुनता'

Rohit Sharma के बारे में पूर्व पाक क्रिकेटर ने कही खास बात, बोले- 'अगर वह विराट की तरह फिट होते तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget