एक्सप्लोरर

युजवेंद्र चहल 30 साल के हुए, युवराज ने अलग अंदाज में बधाई देते हुए 'चूहा' कहा

युवराज सिंह सोशल मीडिया पर चहल को ट्रोल करने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं.

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल गुरुवार को 30 साल के हो गए. क्रिकेट जगत उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहा है. चहल को मैदान के अंदर और बाहर अपने चुलबुल रवैये के लिए जाना जाता है. उनके जन्मदिन पर टीम के साथियों और पूर्व साथियों ने भी उन्हें अलग तरह से शुभकामनाएं दी हैं. युवराज सिंह ने अलग ही अंदाज में बधाई देते हुए चहल को 'चूहा' कहा.

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज ने अलग अंदाज मे बधाई देते हुए लिखा, "युजी चहल या मुझे आपको मिस्टर चूहा कहना चाहिए. आप थोड़ा वजन बढ़ाओ इसके लिए खास दुआएं. अपने मजाकिया वीडियो और कमेंट से हमें इंटरटेन करते रहो. आपका साल सफल रहे यह शुभकामना. जन्मदिन मुबारक हो युजी चहल."

चहल के स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव ने लिखा, मेरे साथी और उससे भी अहम मैदान के अंदर और बाहर मेरे भाई को जन्मदिन की बधाई. आप स्वास्थ रहो, खुश रहो, सफल रहो और ज्यादा से ज्यादा विकेट लो, ऐसी मेरी शुभकामनाएं. और ज्यादा से ज्यादा विकेट लो, ऐसी मेरी शुभकामनाएं."

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सबसे पहले चहल को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "जन्मदिन की बधाई, युजी. ऐसे ही रहो, जल्दी मिलते हैं."

बीसीसीआई ने चहल से संबंधित कुछ आंकड़ों के साथ ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा, "पुरुष क्रिकेट में टी-20 प्रारूप में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाला पहला भारतीय गेंदबाज. टी-20 और वनडे में छह विकेट लेने वाला दूसरा गेंदबाज. टी-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाला भारतीय गेंदबाज. जन्मदिन मुबारक हो युजी चहल."

चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं.

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज की राह आसान नहीं, दो बातों को लेकर छिड़ा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget