एक्सप्लोरर

6 साल बाद होगी युवराज सिंह की IPL में वापसी! चैंपियन टीम में आकर बिखेरेंगे जलवा; दिग्गज को कर सकते हैं रिप्लेस

Yuvraj Singh Head Coach Gujarat Titans: आशीष नेहरा IPL 2025 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

Yuvraj Singh Head Coach Gujarat Titans: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी, इस फ्रैंचाइज़ी का साथ छोड़ सकते हैं. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हेड कोच पद के लिए युवराज सिंह को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन GT के अंदर बदलाव का दौर तब से शुरू हुआ है जब टीम के मेंटॉर गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने अपना पद छोड़ा था.

स्पोर्ट्स18 के अनुसार गुजरात टाइटंस के अंदर बहुत सारे बदलाव संभव हैं. आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी शायद टीम का साथ छोड़ने वाले हैं और हेड कोच पद के लिए युवराज सिंह के नाम पर बात शुरू हो गई हैं. हालांकि कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में बहुत बड़े बदलाव संभव हैं. GT के मौजूदा कोचिंग स्टाफ में आशीष कपूर, नईम आमीन, नरेंद्र नेगी और मिथुन मन्हास भी शामिल हैं, लेकिन रिपोर्ट अनुसार इन सभी लोगों ने नए अवसर तलाशने शुरू कर दिए हैं.

अदानी ग्रुप खरीद सकता है GT में हिस्सेदारी

इसके अलावा अटकलें हैं कि IPL 2025 शुरू होने से पहले अदानी ग्रुप, गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी खरीद सकता है. शायद यही गुजरात टीम के भीतर कई बड़े बदलावों का कारण है. चूंकि आईपीएल से रिटायर होने के बाद युवराज सिंह किसी टीम से नहीं जुड़े थे, इसलिए उन्हें गुजरात टाइटंस का हेड कोच बनाया जाना काफी चौंकाने वाला फैसला साबित होगा. युवराज आखिरी बार 2019 में IPL में एक प्लेयर के तौर पर नजर आए थे. यह भी गौर करने वाली बात है कि GT के कप्तान शुभमन गिल हैं, जो युवराज की तरह पंजाब से आते हैं.

एक बार की चैंपियन है गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइज़ी की साल 2022 में आईपीएल में एंट्री हुई थी. पहले सीजन से ही आशीष नेहरा GT के हेड कोच बने रहे हैं और उन्होंने 2022 में गुजरात को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम योगदान भी दिया था. 2023 में यह टीम उपविजेता रही, लेकिन IPL 2024 में GT का प्रदर्शन काफी बेकार रहा क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में टीम आठवें स्थान पर रही थी.

यह भी पढ़ें:

पाई-पाई के लिए मोहताज, SURYAKUMAR YADAV के बचपन के कोच; 24 साल की नौकरी के बाद अपमानित करके निकाला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget