एक्सप्लोरर

'उन लोगों की वजह से कमेंट्री में कभी नहीं आऊंगा...', Yuvraj Singh के तीखे बयान पर बवाल

Yuvraj Singh on Commentary: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने बहुत बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कुछ लोगों की वजह से वो कमेंट्री नहीं करना चाहते.

इरफान पठान, आकाश चोपड़ा और पार्थिव पटेल समेत कई सारे पूर्व क्रिकेटर कमेंट्री का प्रोफेशन अपना चुके हैं. यहां तक कि 'दादा' सौरव गांगुली भी कभी-कभी कमेंट्री बॉक्स में नजर आ ही जाते हैं. मगर युवराज सिंह एक ऐसा बड़ा नाम है, जो कमेंट्री के काम से दूरी बनाए रखता है. युवराज ने खुद बड़ा खुलासा करके बताया है कि वो कमेंट्री का पेशा क्यों नहीं अपनाते हैं, इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.

स्पोर्ट्स तक के अनुसार युवराज सिंह ने उस सबसे बड़ी समस्या का खुलासा किया, जिसकी वजह से वो कमेंट्री नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनपर पर्सनल कमेन्ट किए हैं, यह एक बड़ा कारण है कि वो कमेंट्री बॉक्स में जाने से बचते हैं.

उन लोगों की वजह से...

युवराज सिंह ने कहा, "मैं अब संन्यास ले चुका हूं, तो इसपर खुलकर बात कर सकता हूं. जिन लोगों ने बैठकर मेरे बारे में बात की है. क्रिकेट के ऊपर नहीं, पर्सनल बातें. अगर आप क्रिकेट पर कमेन्ट कर रहे हैं, मैच के ऊपर तो सही होता है, लेकिन जब आप पर्सनल लेवल पर बातें करने लगें, तो वे याद रह जाती हैं. मैं उन लोगों के साथ नहीं बैठना चाहता, जिन्होंने मेरे बारे में पर्सनल बातें की हैं. यह एक बड़ा कारण है कि मैं कमेंट्री नहीं करता हूं."

उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि कुछ चुनिंदा लोगों की वजह से वो कमेंट्री में नहीं आना चाहते हैं. क्रिकेट करियर से संन्यास के बाद युवराज सिंह ने कई पंजाबी क्रिकेटरों के साथ काम किया है. इनमें सबसे बड़ा नाम अभिषेक शर्मा का है, जिनसे दुनिया के अच्छे-अच्छे गेंदबाज खौफ खाने लगे हैं. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें संजू सैमसन के साथ देखा गया और IPL 2026 के शुरू होने से पूर्व वो ऋषभ पंत की मदद करते हुए भी दिखे थे.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget