एक्सप्लोरर

युवराज सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर लगाया आरोप, कहा- अंत में मुझे ड्रॉप करने के लिए बनाए गए थे बहाने

युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में भारतीय टीम मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है और कहा है कि अंत में मुझसे लोगों ने टीम की प्लानिंग तक के बारे में बात नहीं की. और सभी बहाने बनाने लगे थे जिससे मैं रिटायरमेंट ले लूं.

युवराज सिंह ने इसी साल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया था. अब उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उनके खेलने के अंतिम दिनों में काफी जल्दबाजी की थी. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि उनके सामने बार बार नए चैलेंज डाल दिए जाते थे जिससे उनको खुद को बार बार साबित करने का प्रेशर होता था. युवराज ने ये भी कहा कि अंत में उनके साथ बैठकर किसी ने भी टीम के प्लानिंग के बारे में बात नहीं की. आज तक को दिए गए एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने कहा कि, '' मैंने कभी नहीं सोचा था कि 2 मैचों में मैन ऑफ द मैच रहने के बाद जहां 8,9 मैच मैंने चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. इसके बाद मुझे ड्रॉप कर दिया जाएगा. इसके बाद मैं चोटिल हो गया था और मुझे कहा गया था कि मैं श्रीलंका सीरीज के लिए तैयारी करूं. इसके तुरंत बाद यो यो टेस्ट आ गया और मेरे सेलेक्शन में यू टर्न हो गया. इसके बाद मुझे वापस जाकर 36 साल की उम्र में यो यो टेस्ट की तैयारी करनी पड़ी. यो यो टेस्ट क्लियर करने के बाद भी मुझसे ये कहा गया कि जाओ और जाकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलो. युवराज ने आगे कहा कि, '' उन्हें लगा था कि मैं इस उम्र में यो यो टेस्ट क्लियर नहीं कर पाउंगा. और ऐसे में मुझसे कन्नी काटना आसान हो जाएगा. हां आप ये कह सकते हैं कि अंत में कई बहाने बनाए गए.'' युवराज ने ये भी कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए ये काफी मुश्किल था उन्होंने सहवाग और जहीर खान का नाम लेते हुए कहा कि टीम मैनेजमेंट ने इन खिलाड़ियों के अंतिम दिनों में सही तरीके से व्यवहार नहीं किया. साल 2011 वर्ल्ड कप के हीरो ने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20 मैच खेला था जहां टीम इंडिया ने ये मैच 75 रनों से जीत लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget