एक्सप्लोरर

'आपकी बैटिंग और कप्तानी ने टीम इंडिया को...', PM Modi ने रोहित शर्मा को किया फोन, जानें क्या कहा

IND vs SA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेल के प्रति प्रेम पूरी दुनिया के लिए मिसाल है. चाहे खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीतें या क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बने. पीएम मोदी हर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हैं.

PM Modi Called Rohit Sharma: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेल के प्रति प्रेम पूरी दुनिया के लिए मिसाल है. चाहे खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीतें या क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बने. पीएम मोदी हर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हैं. प्रधानमंत्री सिर्फ जीत के साथ ही नहीं हैं, बल्कि हार में भी खिलाड़ियों के साथ खड़े रहते हैं. 2023 वनडे विश्व कप में जब टीम इंडिया फाइनल में हार गई थी तो पीएम मोदी ने भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर उनकी निराशा दूर की थी. अब जब टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनी है तो पीएम मोदी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है. 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप उत्कृष्टता के धनी हैं. आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है. आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा. आज पहले आपसे बात करके खुशी हुई."

रोहित ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास 

भारत के विश्व विजेता बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का एलान कर दिया. इससे पहले विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कहा. रोहित शर्मा के संन्यास के साथ ही एक युग का अंत हुआ. टी20 विश्व का खिताब जीतने के बाद पहले विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा और फिर कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का एलान कर दिया. यह जीत के साथ टीम इंडिया के लिए डबल झटका रहा. 

टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे रोहित शर्मा 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, "यह मेरा आखिरी मैच भी था. जब से मैंने यह फॉर्मेट खेलना शुरू किया मैंने इंजॉय किया. इस फॉर्मेट को गुडबाय कहने के लिए इससे अच्छा वक़्त नहीं हो सकता. मैंने इसका हर एक लम्हा पसंद है. मैंने इस फॉर्मेट के साथ ही अपने इंडिया करियर की शुरुआत की थी. मैं कप जीतना चाहता था."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget