एक्सप्लोरर

तो क्या अब वनडे और टेस्ट से भी संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन ने बताया रिटायरमेंट का पूरा प्लान

Rohit Sharma Retirement: भारत को 2024 टी20 विश्व कप का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. अब हिटमैन ने वनडे और टेस्ट से संन्यास लेने पर अपडेट दिया है.

Rohit Sharma Retirement: भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था. उनकी उम्र को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. हालांकि, इस बीच हिटमैन ने खुद रिटायरमेंट का प्लान रिवील कर दिया है. 

गौरतलब है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ दिन पहले साफ कर दिया था कि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (अगर भारत पहुंचता है तो) और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलेगी. हालांकि, जय शाह ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की बात नहीं की. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि हिटमैन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तक ही वनडे फॉर्मेट खेलेंगे. हालांकि, अब रोहित ने सारी कंफ्यूज़न खुद दूर कर दी है. 

14 जुलाई को डलास में हुए एक कार्यक्रम में जब रोहित शर्मा से वनडे और टेस्ट के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो हिटमैन ने कहा कि वह बहुत आगे का नहीं सोचते हैं, लेकिन अभी फैंस उन्हें काफी खेलते देखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है. रोहित के जवाब पर कार्यक्रम में मौजूद फैंस ने खूब तालियां बजाईं. 

यहां देखें इवेंट में क्या बोले रोहित शर्मा

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन 

बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई थी. हालांकि, हिटमैन ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बना दिया. भारत ने 13 साल बाद आईसीसी का खिताब जीता. वहीं टीम इंडिया के नाम दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब हुआ. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget