एक्सप्लोरर

Year Ender: इस साल इन पांच बल्लेबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में मचाया धमाल, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

Year Ender 2021: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए. 2021 में 14 टेस्ट में रूट के बल्ले से 62.69 की औसत से 1630 रन निकले.

Most Runs In Test Cricket 2021: इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल टेस्ट क्रिकेट का बोलबाला रहा. इसी साल पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया. इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीन पर टेस्ट सीरीज जीती और फिर अपने घर पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ सीरीज जीती. अब इस साल के अंत में सिर्फ कुछ दिनों का ही समय बाकी रह गया है. भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड इस साल के आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. इससे पहले आइये जानते हैं कि इस साल किन बल्लेबाज़ों ने टेस्ट क्रिकेट में मचाया सबसे ज्यादा धमाल.

1- जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए. 2021 में 14 टेस्ट में रूट के बल्ले से 62.69  की औसत से 1630 रन निकले.  इस दौरान रूट ने छह शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए. इस साल रूट के ही बल्ले से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक निकले. 2021 में रूट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 228 रन रहा.

2- रोहित शर्मा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन क्रिकेट के इस सबसे पुराने फॉर्मेट में इस साल उनके बल्ले से ढेरों रन निकले. रोहित ने 2021 में 11 टेस्ट में 47.68 की औसत से 906 रन बनाए. इस दौरान हिटमैन ने दो शतक और चार अर्धशतक जड़े. 

3- दिमुथ करुणारत्ने

श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के लिए ये साल किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा. हालांकि, पिछले साल भी करुणारत्ने ने काफी रन बनाए थे. दिमुथ करुणारत्ने के बल्ले से इस साल सिर्फ सात टेस्ट में 902 रन निकले. 2021 में करुणारत्ने ने 69.38 की शानदार औसत से रन बनाए. इस दौरान उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जड़े. इस साल करुणारत्ने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 244 रन रहा. 

4- ऋषभ पंत 

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने भी इस साल टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने इस साल 11 टेस्ट में 706 रन बनाए. 2021 में पंत के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले. 2021 में पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहे. 

5- आबिद अली

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के आबिद अली हैं. आबिद अली ने 2021 में 9 टेस्ट में 49.64 की औसत से 695 रन बनाए. इस साल आबिद के बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले. 2021 में आदिब का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 215* रन रहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget