एक्सप्लोरर

WWC 2017: साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को दिया 274 रनों का लक्ष्य

WWC 2017: साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को दिया 274 रनों का लक्ष्य

लिसेस्टर: महिला विश्व कप के 18वें मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम को 274 रनों का लक्ष्य दिया है. साउथ अफ्रीका की तरफ से लीजेले ली ने सर्वाधिक 92 रन बनाए. कप्तान डेन वान निएकेर्क (57) उसकी दूसरी सर्वोच्च स्कोरर रहीं.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय कप्तान मिताली राज को शिखा पांडे ने दूसरे ओवर में ही विकेट दिलाकर अपने फैसले पर गर्व करने का मौका दिया. शिखा ने लॉरा वोल्वार्डट (1) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलात दिलाई.

लेकिन इसके बाद लीज़ेल ली और तृषा चेट्टी (24) ने खूंटा गाड़ लिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की. पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली एकता बिष्ट ने चेट्टी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

लीज़ेल ली को 132 के कुल स्कोर पर हरमनप्रीत कौर ने आउट किया. 65 गेंदों में 10 चौके और सात छक्कों से तूफानी पारी खेलने वाली ली 21वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दे दी गईं.

मिग्नोन डु प्रीज (22) और मारिजाने कैप (29) क्रमश: 160 और 162 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. यहां अफ्रीकी टीम थोड़ी संकट में आ गई थी. कप्तान ने हालांकि जिम्मेदारी भरी पारी खेली और एक छोर पर खड़ी रहीं. अंत में उन्होंने सुने लुस (16), चोले ट्रायोन (24) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कर टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

49वें ओवर की चौथी गेंद पर शिखा ने उन्हें पवेलियन लौटाया. उन्होंने अपनी पारी में 66 गेंदें खेलीं और सात चौके के अलावा एक छक्का लगाया. भारत के लिए शिखा ने तीन विकेट लिए. एकता और हरमनप्रीत को दो-दो सफलताएं मिलीं. पूनम यादव और झूलन गोस्वामी के हिस्से एक-एक विकेट आया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget