एक्सप्लोरर

WV Raman on Indian Pacers: डब्ल्यू वी रमण ने बताया शमी और बुमराह में अंतर, इस गेंदबाज को बताया ज्यादा बेहतर

WV Raman on Indian Pacers: डब्ल्यू वी रमण पूर्व क्रिकेटर हैं. वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कोच भी रहे हैं.

WV Raman on Indian Pacers: पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमण ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है. उन्होंने इसके साथ ही इन दोनों गेंदबाजों में एक बड़ा फर्क भी बताया है. कोच के तौर पर उन्होंने मोहम्मद शमी को अपनी पहली पसंद बताया है. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रमण ने कहा है, 'मोहम्मद शमी और बुमराह बिल्कुल अलग-अलग हैं. बुमराह के कंधों और बाजुओं में बहुत ताकत है. वे ताकत के साथ गेंदबाजी करते हैं. जबकि शमी एक पारंपरिक गेंदबाज हैं, जिनमें एक अच्छे तेज गेंदबाज के लिए जरूरी सारी चीजें मौजूद हैं. एक कोच के लिए वे बेहतर पसंद हैं.'

रमण कहते हैं, 'एक तेज गेंदबाज के लिए जो तकनीकी चीजें होनी चाहिए तो वह सब शमी में हैं. उनका रनअप, तेजी, अलाइमेंट सबकुछ बेहतर है. दूसरी बात यह कि वह टप्पा खिलाने के बाद किस तरह गेंद को घुमाते हैं. यह बहुत खास है. सामान्य तौर पर हम देखते हैं कि कई गेंदबाज अपना फॉलो थ्रू पूरा नहीं करते क्यूंकि वे स्विंग पर फोकस करते हैं. इस कारण गेंद में बल्लेबाज के पास जाने से पहले होने वाली हलचल नहीं हो पाती. शमी यह बेहतर करते हैं.' जब मोहम्मद शमी बंगाल की रणजी टीम से खेलते थे, तब रमण इस टीम के कोच थे. इस पुराने समय को याद करते हुए रमण कहते हैं, 'मैंने उन्हें 102 डिग्री बुखार में भी गेंदबाजी करते देखा है. यह बंगाल टीम के लिए उनका डेब्यू मैच था. आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गेंदबाज का खेल के प्रति एटिट्यूड कितना जबरदस्त है.'

शमी की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए रमण कहते हैं, 'वे अपने कंधों पर निर्भर नहीं हैं. गेंदबाजी के वक्त उनकी पूरी बॉडी में आपसी सामंजस्य होता है. एक तेज गेंदबाज के लिए यह जरूरी होता है. अगर बॉडी के एक या दो पार्ट अलाइमेंट में फिट नहीं होते हैं तो आपकी गाड़ी पटरी से उतर जाती है. शमी को यह सब बातें बेहतर पता हैं. वह इन पर आगे भी काम करते रहेंगे.' मोहम्मद शमी ने सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी. उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके थे. पिछले 5-6 सालों से वह टीम इंडिया के लिए विदेशी पिचों पर मुख्य गेंदबाज की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें..

GoodBye 2021: यादगार रहेगा साल 2021, क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार भारत ने हासिल किया यह मुकाम

Watch: पुजारा को पकड़-पकड़कर नचाते दिखे अश्विन और सिराज, सेंचुरियन में कुछ ऐसे मना जीत का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget