एक्सप्लोरर

WTC Points Table: क्या विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई Team India? जानें पूरा समीकरण

Team India World Test Championship Final: दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हरा दिया. कहा जा रहा है कि अब टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.

Team India's Chances Of Reaching World Test Championship Final: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया को डबल झटका लगा है. भारत का दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने का सपना तो टूट ही गया, साथ ही वो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय टीम अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है.

पाकिस्तान से भी पीछे है भारत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताज़ा प्वाइंट टेबल में भारतीय टीम पांचवें नंबर पर है. वो पाकिस्तान से भी पीछे है. श्रीलंका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम अब चौथे नंबर पर आ गई है. 

क्यों फाइनल की रेस से बाहर हो सकती है टीम इंडिया?

भारतीय टीम को इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है. अब अगर इसमें से एक भी टेस्ट ड्रॉ हुआ या फिर टीम इंडिया हार गई तो वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. 

वहीं अगर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर भारत क्लीन स्वीप भी करता है तो जीत प्रतिशत कम ही रहेगा. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भारत उसके घर पर खेलेगा. ऐसे में इंग्लैंड को उसके घर में हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा. 

जानिए किस आधार पर मिलते हैं अंक

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे साइकल में आईसीसी के नियमों के अनुसार एक मैच जीतने पर विजेता टीम को 12 प्वाइंट मिलते हैं. वहीं मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को चार-चार अंक मिलते हैं. साथ ही हारने वाली टीम को कोई प्वाइंट नहीं मिलता है. इसके अलावा मैच टाई होने पर दोनों टीमों को छह-छह प्वाइंट्स मिलते हैं. वहीं प्वाइंट्स टेबल की रैंकिंग इस आधार पर तय की जाती है कि एक टीम ने हर मैच में कितने प्रतिशत प्वाइंट अर्जित किए हैं.  

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में एक बार फिर फेल रही टीम Team India, ये रहे हार के बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget