एक्सप्लोरर

WTC Points Table: WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, ओवल टेस्ट में जीत का मिला फायदा

WTC Points Table: टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में 26 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. टीम ने अब तक खेले गए चार टेस्ट मैचों में से दो में जीत दर्ज की है.

WTC Points Table: भारत की ओवल टेस्ट में जीत कई मायनों में अहम है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) की पॉइंट्स टेबल में 26 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. WTC के दूसरे सीजन के तहत ये टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम ने अब तक खेले गए चार टेस्ट मैचों में से दो में जीत दर्ज की है. जबकि एक मैच में उसे हार मिली थी. वहीं दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का एक मैच ड्रॉ रहा है. इस टेबल में इंग्लैंड 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. 

WTC का ये दूसरा सीजन 2021 से 2023 तक चलेगा. इसमें सभी टीमों को पिछले सीजन की ही तरह इस बार भी 6-6 सीरीज खेलनी हैं. जिनमें से हर देश 3 सीरीज अपने घरेलू मैदानों पर खेलेगा और 3 सीरीज विदेशी सरजमीन पर खेलनी होंगी. बता दें कि, WTC के पहले सीजन में भारत और न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंची थी. साउथैंपटन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हारकर पहली WTC चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया था.

ICC में दूसरे सीजन में नियमों में किया है बदलाव 

गौरतलब है कि, आईसीसी ने WTC के दूसरे सीजन में इसके पॉइंट्स सिस्टम को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. इसके तहत, इस बार मैच जीतने वाली टीम को 12 अंक दिए जाएंगे. मैच टाई होता है तो दोनों टीमों को 6-6 अंक दिए जाएंगे. वहीं मैच ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांटे जाएंगे. इसके साथ ही टीम रैंकिंग का फैसला पर्सेंटेज पॉइंट्स को आधार बनाते हुए किया जाएगा. साथ ही स्लो ओवर रेट के लिए भी इस बार टीमों के पॉइंट्स काटे जाएंगे. 

दो जीत और एक ड्रॉ के साथ इस सीरीज से भारत को कुल 28 अंक मिले थें. हालांकि उसके दो अंक स्लो ओवर के चलते काट दिए गए. पर्सेंटेज पॉइंट्स की बात करें तो भारत के पास इस समय 54.16 फीसदी अंक हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड के पास 29.16 फीसदी पर्सेंटेज पॉइंट्स हैं. उसके भी दो पॉइंट्स स्लो ओवर रेट के चलते कम हुए हैं.

पाकिस्तान तीसरे और वेस्टइंडीज चौथे पायदान पर है मौजूद 

इस लिस्ट में पाकिस्तान दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है. उसके कुल 12 अंक और 50 पर्सेंटेज पॉइंट्स हैं. वहीं वेस्टइंडीज भी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. उसके भी 12 अंक और 50 पर्सेंटेज पॉइंट्स हैं.

वहीं अगर बात करें मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड की तो उसने अब तक WTC के दूसरे सीजन में एक भी टेस्ट नहीं खेला है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. 

यह भी पढ़ें 

India Wins Oval: ओवल में भारत की इंग्लैंड पर एतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई, जानें क्या कहा

India Wins Oval: 'प्लेयर ऑफ द मैच' रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट के अपने शतक को बताया सबसे स्पेशल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget