एक्सप्लोरर

WTC Final: साउथैम्प्टन के मैदान पर देखने को मिल सकती है तेज गति और उछाल, हेड ग्राउंडसमैन ने दिए संकेत

हेड ग्राउंडसमैन साइमन ली ने कहा है कि उनकी कोशिश इस तरह की पिच तैयार करने की है जिसमें अंत तक खेल का रोमांच बरकरार रहें. साथ ही इस पर शानदार बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी के भी बेहतरीन स्पेल देखने को मिलेंगे.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल खेला जाना है. साउथैम्प्टन के मैदान के हेड ग्राउंडसमैन साइमन ली ने इस बात के संकेत दिए हैं कि इस मुकाबले के दौरान पिच तेज गेंदबाजों के अनूकूल हो सकती है. साइमन ने कहा है कि, इस पिच पर उछाल के साथ साथ गेंद तेज गति से भी आएगी. जिसके चलते तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है. साथ ही साइमन ने ये भी माना है कि इंग्लैंड में इस तरह के विकेट तैयार करना आसान नहीं है लेकिन पिच पर कम से कम रोलर का इस्तेमाल कर वो इस मैच के लिए वो तेज विकेट तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि, वो ये सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल एकतरफा ना हो और बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ साथ यहां गेंदबाजों से भी शानदार स्पेल देखने को मिले.  

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए साइमन ली ने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मैं इस पिच को ऐसे तैयार करना चाहता हूं कि इस पर गति और उछाल के साथ साथ गेंद तेजी से कैरी भी करे. हालांकि इंग्लैंड में मौसम ज्यादातर हमारे लिए मददगार नहीं होता है इसलिए यहां के मैदानों पर ऐसा करना आसान नहीं है." साथ ही उन्होंने कहा, "डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. हमें उम्मीद है कि इस मैच में एक हार्ड पिच देखने को मिलेगी जो पेस से भरपूर होगी."

टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाते हैं तेज विकेट 

साइमन ली ने साथ ही कहा, "पिच पर जब पेस होता है तब टेस्ट क्रिकेट और रोमांचक हो जाता है. मैं भी एक क्रिकेट फैन हूं इसलिए मैं ऐसी पिच तैयार करना चाहता हूं कि क्रिकेट प्रसंशक एक भी गेंद मिस करना पसंद ना करें. फिर चाहे वो किसी खिलाड़ी की क्लास बैटिंग हो या किसी बॉलर का शानदार स्पेल." उन्होंने कहा, "ऐसी पिच जहां पर बल्लेबाज और गेंदबाज की स्किल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलती है पर एक मेडन ओवर भी दर्शकों में रोमांच भर सकता है. इसलिए हम कोशिश करेंगे कि इस पिच से गेंदबाजों को गति और उछाल तो मिले लेकिन यहां पर सीम मूव्मेंट एकतरफा ना हो."

विकेट से स्पिनरों को भी मिलेगी मदद

साइमन ने कहा कि यहां विकेट बहुत जल्दी सूख जाते हैं इसलिए इस विकेट से स्पिनरों को भी बराबर मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, "मैच के लिए मौसम साफ बताया गया है. इस मैदान पर पिच बहुत जल्दी सूख जाती है जिसकी वजह से इस से स्पिनरों को भी अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है. "

यह भी पढ़ें 

WTC Final: इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण, तकनीक में बदलाव कर पाई जा सकती है सफलता- रहाणे

ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर वीनू मांकड़, उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget