एक्सप्लोरर

WTC Final Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा तीसरा दिन, टीम इंडिया पर मंडरा रहा हार का खतरा

IND vs AUS Final: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. वहीं कंगारुओं की कुल बढ़त 296 रनों की हो चुकी है.

Australia vs India, Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं. वहीं कंगारुओं की कुल बढ़त 296 रनों की हो चुकी है. फिलहाल कैमरून ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं.

भारतीय टीम अब चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने का प्रयास करेगी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी. दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है. 

दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर 1 रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 2, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया.

यह एक दिलचस्प दिन था जहां भारत के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत को वापसी करने में मदद की. लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी भी मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उसने भारत को पहली पारी में 296 रनों पर आउट कर 173 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी. 

ओवल में कभी नहीं चेज़ हुए 300 रन

बता दें कि इस मैदान पर चौथी पारी में अब तक सर्वाधिक रन चेज 263 रनों का हुआ है. यह रन चेज 1902 में हुआ था. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का 296 रनों की लीड ले लेना टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. 

यह भी पढ़ें- 

WTC Final: फाइनल में टीम इंडिया की हार तय! ओवल का यह आंकड़ा देख उड़ जाएगी आपकी भी नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget