एक्सप्लोरर

WTC Final 2025: मारक्रम ने ठोका शतक, चोकर्स से चैंपियन बनने की राह पर अफ्रीकी टीम, आज रचा जाएगा इतिहास?

एडेन मारक्रम की शतकीय पारी ने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के करीब पहुंचा दिया है. अब चौथे दिन टीम को ऑस्ट्रेलिया को हराकर चोकर्स का टैग हटाने का सुनहरा मौका है.

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. साउथ अफ्रीका की टीम को चोकर्स का टैग हटाकर खिताब अपने नाम करने के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए. इस अहम मोर्चे पर साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले खिलाड़ी हैं ओपनर एडेन मारक्रम, जिन्होंने टेस्ट करियर की एक यादगार शतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को जीत के करीब पहुंचाया है, बल्कि खुद को लेकर उठे सवालों का भी करारा जवाब दिया है.

पहली पारी में फ्लॉप, दूसरी में बने हीरो

इस मुकाबले की पहली पारी में एडेन मारक्रम ने अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. इस कारण उनकी आलोचना भी की कई थी और टीम में उनके खेलने को लेकर भी सवाल उठे थे. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. अब दूसरी पारी में जब टीम को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी, मारक्रम ने जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और खुद को एक असली मैच विनर के रूप में साबित किया है.

मारक्रम ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी लेकिन मजबूद अंदाज में की थी. उन्होंने गेंदबाजों को समझने में समय लिया, शॉर्ट बॉल्स को छोड़ने का धैर्य दिखाया और हर गलत गेंद को सजाकर बाउंड्री की राह दिखाई. उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं.

कप्तान बावुमा का मिला साथ

तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 213 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की दरकार है. मारक्रम के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा भी 65 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं. उन्होंने भी एक शानदार अर्धशतक जड़ा है और दोनों ने मिलकर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. अब साउथ अफ्रीका को आखिरी दो दिन में सिर्फ 69 रन की जरूरत है और उनके आठ विकेट बाकी हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी इस पिच पर अब तक कोई खास असर नहीं छोड़ सकी है. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न केवल उन्हें संभलकर खेला, बल्कि जरूरी मौकों पर रन निकालने में भी कामयाबी हासिल की है.

क्या हट जाएगा 'चोकर्स' का टैग?

साउथ अफ्रीका की टीम को लंबे समय से 'चोकर्स' कहा जाता है, खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर हारने की वजह से उन्हें ये टैग दिया गया है. पिछले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया से हारने के बाद यह टैग और गहरा हो गया था, लेकिन अब अगर टीम इस WTC फाइनल को जीतने में कामयाब हो जाती है, तो यह न केवल एक ट्रॉफी होगी बल्कि अफ्रीकी टीम चोकर्स का टैग हटाकर एक नया इतिहास रच देगी.

चौथे दिन का खेल अब निर्णायक होगा और पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रच पाएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget