एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: 7वीं बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला जाएगा फाइनल मैच, जानें अब तक कौन किस पर पड़ा भारी

IND vs AUS: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा. आइए हम आपको बताते हैं कि ये दोनों टीम कब और कितनी बार बड़े फाइनल्स में भिड़ी हैं.

WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है. इस चैंपियनशिप के पहले सत्र में भी भारत फाइनल में पहुंची थी, जहां न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड के ओवल में होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में जब भी किसी आईसीसी इवेंट का फाइनल मैच होता है तो उसकी चर्चा पुरी दुनिया में होती है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि क्रिकेट के आईसीसी और किसी भी बड़े फाइनल्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम कितने बार आमने-सामने आई है.

आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2003

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी इवेंट्स के फाइनल्स में पहली बार साल 2003 यानी करीब 20 साल पहले आमने-सामने आई थी. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था.

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2004-05

दूसरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2004-05 के फाइनल में आमने-सामने आई थी. उस फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रनों से हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था.

अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप 2012

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरी बार 2012 में हुए अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी. उस फाइनल मैच में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को किसी आईसीसी फाइनल में हराया था. भारत की अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप 2018

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथी बार 2018 में हुए अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी. उस फाइनल मैच में भारत की अंडर-19 पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी फाइनल में पांचवी बार 2020 में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थी. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022

2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने-सामने आई थी, लेकिन उस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रनों से हरा दिया था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम सातवीं बार किसी आईसीसी फाइनल्स में आमने-सामने होंगी. अब देखना होगा कि क्या भारत की टीम 20 साल पहले मिली शर्मनाक हार का बदला ले पाएगी या नहीं.

यह भी पढ़ें: Kohli Health Update: रोहित ने दिया कोहली का हेल्थ अपडेट, अनुष्का ने किया था बीमारी का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget