एक्सप्लोरर

WTC Final: ऐसी हो सकती है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रिडिक्शन

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट चैंपियन बनने के लिए 7 जून से लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर उतरेंगी. इस मैच में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी.

WTC Final 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी. दोनों के बीच यह मुकाबला 7 जून, बुधवार से लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार, मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:00  बजे से होगी. इस मैच में दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगी और ओवल की पिच का बर्ताव कैसा होगा, ये सवाल सभी के मन में है. आइए जानते हैं मैच से जुड़ी डिटेल्स. 

पिच रिपोर्ट 

टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा. यहां की विकेट पर अच्छा बाउंस देखने को मिलता है. यहां तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ पिच स्पिन गेंदबाज़ों के लिए कारगर साबित होने लगती है. करीब तीसरे दिन स्पिनर्स हावी होने शुरू हो जाते हैं. वहीं तेज़ गेंदबाज़ों की स्विंग मौसम पर निर्भर करती है. हाल ही में सामने आई पिच की तस्वीर में विकेट ग्रीन दिख रहा था. इस तरह का विकेट पेसर और सीमर को अच्छी मदद दे सकता है.  

मैच प्रिडिक्शन

वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मैच के प्रिडिक्शन की बात करें, तो इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने ज़्यादा मैच खेले हैं, जबकि भारतयीय टीम ने कंगारू टीम के मुकाबले कम मैच खेले हैं. हालांकि, दोनों ही टीमों का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में किसी एक टीम को विजेता नहीं कहा जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के ओवल मैदान पर 38 टेस्ट खेले हैं, जिसमें टीम ने 7 में जीत दर्ज की है. 

वहीं इंडिया ने 14 मैचों में 2 जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 जीत के साथ दबदबा कायम रखा है. इसमें इंडिया ने 32 मैचों में जीत अपने नाम की है. इस मैदान पर इंडिया ने आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें टीम को जीत मिली थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया को 2019 में खेले गए मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 

लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं दूरदर्शन पर मुकाबले का फ्री में लाइव प्रसारण होगा. इसके अलावा मैच को लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए किया जाए, जिससे आप इस मैच को मोबाइल पर भी लाइव देख सकते हैं. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

ये भी पढ़ें...

WTC Final: कितनी है प्राइज़ मनी और क्यों लॉर्ड्स में नहीं खेला जा रहा फाइनल? यहां मिलेंगे ऐसे 10 सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget