एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने करियर का 14वां अर्धशतक, पढ़ें अब तक कैसा रहा करियर

India vs Australia: ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया है.

WTC Final 2023, India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच यह ऐतिहासिक मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम एक 76 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन ट्रेविस हेड ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने में अहम भूमिका अदा की है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन अपना पहला विकेट 2 के स्कोर पर उस्मान ख्वाजा के रूप में गंवा दिया. इसके बाद टीम को दूसरा झटका पहले सत्र का खेल खत्म होने से ठीक पहले डेविड वॉर्नर के रूप में लगा जो 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं लंच के ठीक बाद कंगारू टीम को तीसरा झटका मार्नश लाबुशेन के रूप में लगा. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ट्रेविस हेड ने अलग ही अंदाज में खेलना शुरू किया.

हेड ने मैदान पर आने के साथ भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. इससे उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ से पूरी तरह दबाव हट गया. हेड ने दूसरे सत्र में ही अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर लिया. ट्रेविस हेड की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे सत्र में 100 रनों की करीब बनाने में सफल रही.

अब तक ऐसा रहा है ट्रेविस हेड का करियर

ट्रेविस हेड के टेस्ट करियर पर नजर डाली जाए तो उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 37 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.67 के औसत से 3898 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 14 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है. हेड का टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक स्कोर 175 रन का है. इसके अलावा हेड टीम के लिए एक ऑफ स्पिनर गेंदबाज की भूमिका भी अदा करते हैं और अब तक वह टेस्ट में 7 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final से पहले स्टीव स्मिथ और नाथन ल्योन ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget