एक्सप्लोरर

WTC 2021 Final: इंडिया की Playing 11 में होगा बदलाव, एक स्पिनर की हो सकती है छुट्टी

WTC 2021 Final: बारिश की वजह से साउथैंप्टन में डब्लूटीसी फाइनल के पहले दिन का खेल रद्द हो गया. चूंकि मैच में अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है इसलिए भारतीय टीम के पास प्लेइंग 11 बदलने का मौका है.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. फाइनल मैच में अब तक टॉस भी नहीं हो पाया. लेकिन अब साउथैंप्टन के बदले हुए हालात के मद्देनज़र भारतीय टीम को प्लेइंग 11 में बदलाव का मौका मिल गया है. नियम के अनुसार टीमें टॉस होने तक अपने एकादश में बदलाव कर सकती हैं. 

चूंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के पहले दिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका इसलिए दोनों टीमों के पास रणनीति को देखते हुए एकादश में बदलाव करने का मौका रहेगा. भारतीय टीम ने गुरूवार को ही अंतिम एकादश घोषित कर दिया था जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी थी.

बारिश के कारण पहले दिन का खेल धूलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा में से किसी एक स्पिनर की जगह क्या एक अन्य तेज गेंदबाज को लेगा.

गावस्कर ने एक स्पिनर को चुना

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली को पहले से घोषित की गई प्लेइंग 11 में बदलाव करने की सलाह दी है. गावस्कर का कहना है कि टीम इंडिया को अब रविंद्र जडेजा या आर अश्विन में से किसी एक स्पिनर के साथ ही मैदान में उतरना चाहिए. सुनील गावस्कर अब टीम इंडिया को फाइनल में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान में उतरते हुए देखना चाहते हैं. 

सुनील गावस्कर ने कहा, ''टॉस तो हुआ नहीं है, इसलिए आपके पास प्लेइंग 11 में बदलाव करने का मौका है. अब मैदान के हालात न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के लिए अधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं. एक स्पिनर को टीम से बाहर किया जाना चाहिए और अतिरिक्त बल्लेबाज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाए.''

अगर टीम इंडिया गावस्कर की सलाह मानती है तो फिर आर अश्विन या फिर रविंद्र जडेजा के स्थान पर हनुमा विहारी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

WTC 2021 Final: रिजर्व डे बना प्ले का हिस्सा, फाइनल में जानें कैसे होगा इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget