एक्सप्लोरर

WTC 2021 Final: रिजर्व डे बना प्ले का हिस्सा, फाइनल में जानें कैसे होगा इसका इस्तेमाल

WTC 2021 Final: आईसीसी ने इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे डब्लूटीसी फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा था. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से बिना गेंद डाले ही रद्द हो गया. इसके साथ ही रिजर्व डे अब डब्लूटीसी फाइनल का हिस्सा बन गया है.

WTC Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना था. लेकिन बारिश की वजह से पहले दिन टॉस भी नहीं हो पाया. पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बावजूद फैंस को पूरे पांच दिन का खेल देखने को मिलेगा. आईसीसी ने पहले ही अहम मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा था जो कि अब प्ले में आ चुका है. साउथैंप्टन में खेले जा रहे इस मुकाबले में हालांकि अगले पांच दिनों तक भी बारिश की आशंका है. 

साउथैंप्टन में गुरुवार से ही लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मैदान पूरी तरह से गीला हो चुका था. शुक्रवार को मैच अधिकारियों ने तीन बार मैदान का मुआयना किया. लेकिन टी सेशन के बाद भी बारिश होते रहने की वजह से मैच के पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया.

जैसे ही अंपायर्स ने पहले दिन का खेल रद्द किया वैसे ही रिजर्व डे प्ले में शामिल हो गया. आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर पांच दिन के खेल में बारिश या किसी और वजह से बाधा पहुंचती है तो फिर मैच रिजर्व डे में पहुंच जाएगा. 

अगले चार दिन फेंके जाएंगे 98 ओवर

ऐसा नहीं है कि रिजर्व डे पर 90 ओवर ही फेंके जाएंगे. आईसीसी की कोशिश पहले दिन के खेल नहीं हो पाने के कारण बर्बाद हुए ओवर्स की भरपाई अगले चार में करने की होगी. दूसरे दिन टॉस के कारण 98 ओवर के खेल का टारगेट रखा जाएगा. इसके अलावा तीसरे, चौथे और पांचवें दिन भी 98 ओवर का ही खेल होगा. 450 में से चार दिन के खेल के बाद जो ओवर बच जाएंगे उन्हें रिजर्व डे पर करवाने की कोशिश की जाएगी. 

रिजर्व डे पर भी 98 ओवर से ज्यादा का खेल नहीं हो सकता है. अगर रिजर्व डे पर भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. 

WTC Final: क्या बारिश के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेगी टीम इंडिया? फील्डिंग कोच ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget