एक्सप्लोरर

डब्लूटीसी फाइनल में भारत को खल सकती है तेज गेंदबाजी वाले ऑलराउंडर की कमी, दिग्गज खिलाड़ी ने किया दावा

IND Vs NZ WTC 2021 Final: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. साउथैंप्टन में बारिश के बाद हालांकि तेज गेंदबाजों को पिच से ज्यादा मदद मिल रही है. इसलिए भारत को तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की कमी खल सकती है.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया दो स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है. अनुभवी भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का नहीं होना भारत पर भारी पड़ सकता है.

अमित मिश्रा ने कहा कि टीम इंडिया में तेज गेंदबाज करने वाला ऑलराउंडर होना चाहिए था. स्टार गेंदबाज ने कहा, ''प्लेइंग 11 बहुत शानदार है. हमारे पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में दो बेहतरीन स्पिन है, जोकि बल्ले से भी अपना योगदान दे सकते हैं. इन दोनों की बल्लेबाजी भारत को काफी मदद करेगी. मुझे लगता है कि भारत के अंतिम एकादश में एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को भी होना चाहिए था, जोकि नियमित तेज गेंदबाजों के थकने के बाद छह-सात ओवर गेंदबाजी भी कर सके."

भारत के लिए 22 टेस्ट मैचों में 76 विकेट ले चुके मिश्रा ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत में तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर को शामिल किया जाता तो बेहतर होता. न्यूजीलैंड की टीम में एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है, इसलिए कीवी टीम के पास यही एक फायदा है."

भारतीय टीम में हैं दो स्पिनर्स

लेग स्पिनर ने कहा कि भारत की बल्लेबाजी उसकी गेंदबाजी से ज्यादा मजबूत है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम गेंदबाजी से ज्यादा मजबूत है. ऑलराउंडरों की बात करें तो हम काफी गहरी बल्लेबाजी करते हैं. केवल तीन तेज गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि बल्लेबाजी मजबूत है."

बता दें कि साउथैंप्टन में खेले जा रहे डब्लूटीसी फाइनल के पहले दो दिन बारिश की वजह से प्रभावित रहे हैं. शनिवार को टॉस होने तक भारत द्वारा पहले से घोषित की गई प्लेइंग 11 में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने दो स्पिनर्स के साथ ही मैदान में उतरने का फैसला किया. 

IND Vs NZ WTC Final: साउथैंप्टन में आज बिल्कुल साफ रहेगा मौसम, फेंके जा सकते हैं 98 ओवर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget