एक्सप्लोरर

रिद्धिमान साहा की कोविड रिपोर्ट ‘नेगेटिव’, इंग्लैंड दौरे पर जाने का रास्ता साफ

भारतीय टीम के एलान के वक्त ही साफ किया गया था कि साहा और के एल राहुल फिट होने पर ही टीम के साथ जा सकेंगे. तभी से साहा के इंग्लैंड जाने को लेकर अटकलें लग रही थीं, लेकिन अब कोरोना से उबरने के बाद उनके जाने का रास्ता साफ हो गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है. आईपीएल 2021 के दौरान कई क्रिकेट खिलाड़ी कोविड से संक्रमित हो गए थे. संक्रमित होने वाले इन खिलाड़ियों में रिद्धिमान साहा भी शामिल थे. इसके बाद आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था.  साहा 4 मई को पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन अब खबर आई है कि साहा ने कोरोना को हरा दिया है. ऐसे में साहा अब भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाने के लिए तैयार हैं. भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली ICC World Test Championship के फाइनल में भाग लेने के लिए रवाना होना है.

कोविड के खतरे के चलते अब ज्यादा सतर्कता

साहा, इंग्लैंड जाने वाली 20 सदस्यीय भारतीय टीम के सदस्य हैं. टीम के ऐलान के वक्त ही साफ किया गया था कि साहा और के एल राहुल फिट होने पर ही टीम के साथ जा सकेंगे. तभी से साहा के इंग्लैंड जाने को लेकर अटकलें लग रही थीं, लेकिन अब कोरोना से उबरने के बाद उनके जाने का रास्ता साफ हो गया है. पूरी दुनिया में कोरोना के संक्रमण के मद्देजनर इस बार खिलाड़ियों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है. इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले सभी खिलाड़ियों को 19 मई तक मुंबई में एकत्रित होना है. यहां सभी खिलाड़ियों को बायो बबल में लाने से पहले उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा. यही नहीं खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से क्वारंटीन पीरियड से भी गुजरना होगा.

काफी लंबा रहेगा इंग्लैंड का दौरा

इस दौरे पर क्रिकेटरों के साथ में उनके परिवार को भी जाने की इजाजत दी गई है, इसलिए खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को भी इस प्रक्रिया से गुजरना होगा. इंग्लैंड दौरा काफी लंबा दौरा माना जा रहा है. इस दौरान भारत को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है. साथ ही इंग्लैंड के 5 टेस्ट मैचों की सीरिज भी खेली जानी है. ये दौरा 10 सितंबर को समाप्त होगा.

ये भी पढ़ें-

दानिश कनेरिया ने मोहम्मद आमिर पर पाक क्रिकेट बोर्ड को 'ब्लैकमेल' करने का लगाया आरोप

राहुल द्रविड़ की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड में 3-2 से जीत दर्ज करेगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के शेड्यूल पर लगाई मुहर, तारीख और वेन्यू का एलान
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget