एक्सप्लोरर

Sania Mirza: आरसीबी के साथ जुड़ी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, टीम में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका

Sania Mirza Joins RCB: सानिया मिर्जा ने हाल में ही अपने टेनिस करियर को अलविदा कहा था. अब वह RCB महिला टीम के लिए WPL के पहले संस्करण में बतौर मेंटोर की भूमिका में दिखाई देंगी.

WPL 2023: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 13 फरवरी को किया गया था. इस ऑक्शन में सभी पांचों फ्रेंचाइजियों ने दिग्गज महिला खिलाड़ियों सहित कई युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. अब पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपनी महिला टीम का मेंटोर बनाने का एलान किया है.

सानिया मिर्जा ने हाल में ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कह दिया था. उन्होंने इस टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ फाइनल में जगह बनाई थी. जहां उन्हें ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ मेंटोर की भूमिका के तौर पर जुड़ने के बाद सानिया मिर्जा ने RCB को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे जब इस भूमिका को लेकर पूछा गया तो मैं थोड़ा आश्चर्यचकित जरूर हुई थी लेकिन इसके लिए काफी उत्साहित हूं. मैं युवा लड़कियों को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि वह खेल को भी अपने करियर के तौर पर अपना सकती हैं. मैं अगली पीढ़ी के अंदर इस बात का विश्वास पैदा करनी चाहती हूं कि चाहे कितने भी लोग आपके खिलाफ क्यों ना हों लेकिन आप यदि अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान लगाएंगी तो उसे हासिल भी करने में कामयाब होंगी.

सानिया ने आगे कहा कि मैं संन्यास के बाद महिलाओं को प्रेरित करना चाहती थी ताकि वह खेल में अपना करियर बनाए और इसीलिए मैं RCB टीम का हिस्सा बन रही हूं. क्रिकेट और टेनिस दोनों ही खेल में एक खिलाड़ियों को काफी दबाव भरे माहौल में खेलना होता है लेकिन उसे किस तरह से संभालना है शायद इस बात का अनुभव मुझे काफी अच्छे से है और मैं खिलाड़ियों को इसमें मदद करने की पूरी कोशिश करूंगी.

बता दें कि सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं जिसमें से 3 उन्होंने मिश्रित युगल के तौर पर जीते हैं.

स्मृति मंधाना सहित RCB की टीम में एक से एक शानदार खिलाड़ी

वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 4 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. RCB महिला टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें स्मृति मंधाना सहित कई शानदार खिलाड़ी टीम में देखने को मिलेंगे. ऑक्शन में RCB ने मंधाना के अलावा युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को 1.9 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं टीम में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिसा पेरी भी खेलते हुए दिखाई देंगी.

 

यह भी पढ़े...

https://www.abplive.com/sports/cricket/pakistan-super-league-2023-points-table-till-match-2-2334712

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
'हालिया हार से टीम इंडिया को जरूरी 'रियलिटी चेक' मिला.., इस पूर्व क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे सीरीज से पहले क्या कुछ कहा
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget