एक्सप्लोरर

Indian Bowlers: डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज़ हैं हर्षल पटेल, चौथे नंबर पर हैं चहल; देखें पूरी लिस्ट

IND vs AUS: हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए हैं. सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.

Indian Bowlers at Death Overs: पिछले कुछ टी20 मैचों में भारतीय टीम (Team India) की डेथ ओवर्स बॉलिंग (Death Overs Bowling) बेहद ही खराब रही है. एशिया कप 2022 में सुपर-4 के दो मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी के कारण ही गंवाया था. 

एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवर में 43 रन और श्रीलंका ने आखिरी चार ओवर में 42 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में हुए मोहाली टी20 में आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी, लेकिन यहां भारतीय गेंदबाजों की डेथ ओवर्स में ऐसी पिटाई हुई थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 गेंद बाकी रहते ही जीत गई थी. भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने यहां जमकर रन लुटाए थे.

वैसे, टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों में हर्षल पटेल ही टॉप पर हैं. हर्षल ने अपने करियर में डेथ ओवर्स के दौरान गेंदबाजी में 11.50 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं. यानी प्रति ओवर 11 से ज्यादा रन खर्च किए हैं. यहां दूसरे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं. ईशांत का इकोनॉमी रेट 11.20 रहा है.

टॉप-4 में चहल भी शामिल
टी20 इंटरनेशनल में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा खर्चीले गेंदबाज की टॉप-4 लिस्ट में खलील अहमद और युजवेंद्र चहल का नाम भी आता है. खलील ने जहां अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में 10.77 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए हैं, वहीं युजवेंद्र चहल ने 10.35 की इकोनॉमी से रन दिए हैं.

(नोट: इस लिस्ट में केवल उन गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जिन्होंने डेथ ओवर्स में कम से कम 50 गेंदें फेंकी हैं.)

यह भी पढ़ें...

T20 World Cup 2022: बुमराह या अफरीदी में कौन रहेगा ऑस्ट्रेलिया में बेस्ट? रिकी पोंटिंग ने दिया यह जवाब

Watch: इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ सचिन ने लगाई चौके-छक्के की झड़ी, फैंस बोले- 'क्रिकेट के भगवान तो यही हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget