एक्सप्लोरर

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलते हैं पॉइंट्स, क्या है नया सिस्टम? यहां जानें सबकुछ

WTC 2021-2022: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बनी हुई है. हालांकि, टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले में एंट्री करने के लिए घरेलू टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा.

ICC World Test Championship: भारत ने बांग्लादेश को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पटखनी दी. इस जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की एंट्री की दौड़ में शामिल है. अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए कंगारू टीम के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत जरूरी है. नहीं तो भारत को साउथ अफ्रीका कड़ी टक्कर दे रहा है. अगर मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत जाती है या ड्रॉ करा लेती है तो टीम इंडिया की मुसीबत और बढ़ जाएगी. आइए हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पॉइंट्स कैसे मिलते हैं और नया सिस्टम कैसे काम करता है?

क्या है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 9 टीमों का ग्लोबल टूर्नामेंट है, जिसका फाइनल दो साल बाद खेला जाता है. इस दौरान सभी टीमों को तीन सीरीज घर पर और इतनी ही सीरीज विदेश में खेलनी होती हैं. टेस्ट चैंपियनशिप पहली बार 2019-21 में हुई थी. यह इस प्रतियोगिता का पहला चक्र था जिसका फाइनल न्यूजीलैंड ने जीता था.

इसके बाद 2021-23 के बीच खेला जाने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा चक्र है, जिसके फाइनल में जाने के लिए कई टीमों के बीच घमासान जारी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश को मिलाकर 9 टीमें शामिल हैं. 

नया सिस्टम कैसे करता है काम?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों को अंक कैसे मिलते हैं आइए उसका पूरा गणित समझते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 12 अंक दिए जाते हैं. अगर दोनों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहता है तो टीम को 4 अंक दिए जाएंगे. जबकि टाई होने पर टीम को 6 अंक दिए जाने का प्रावधान है. जब आईसीसी टेबल पॉइंट्स पर टीमों की रैंकिंग तैयार की जाती है तो इसका फैसला टोटल पॉइंट्स से नहीं होता है. रैंकिंग के लिए परसेंटेज प़ॉइंट कैलकुलेट किए जाते हैं. जैसे वर्तमान में भारत के टोटल 99 पॉइंट्स हैं लेकिन उसके परसेंटेज पॉइंट्स 58.93 फीसदी हैं.  

WTC रैंकिंग में भारत की स्थिति

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल पॉइंट्स में दूसरे नंबर पर है. भारत के 58.93 पॉइंट्स हैं. टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली जीत से फायदा हुआ. अब टीम इंडिया को फाइनल में एंट्री करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में सभी मैचों में हराना होगा. अगर भारत ऐसा करने में सफल रहा तो वह लगातार दूसरे बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगा. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में पहुंचना तय है. ऑस्ट्रेलिया के 76.92 अंक हैं और वह पहले स्थान पर काबिज है. दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से भारत को चुनौती मिल रही है. साउथ अफ्रीका 54.55 अंकों के साथ तीसरे जबकि श्रीलंका 53.33 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

AUS Vs SA: 17.50 करोड़ में बिकने के बाद ग्रीन ने बिखेरा जलवा, पहली बार हासिल किए 5 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
हार्दिक पंड्या पर 7 IPL टीमों की नजर, CSK और KKR सबसे आगे; RCB-SRH ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IND vs ENG 2nd T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 2nd T20 की टाइमिंग, जानिए कब-कहां देखें LIVE; टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को जमकर धोया, लेकिन बारिश ने बिगाड़ा खेल; रद्द हुआ पहला T20
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Embed widget