एक्सप्लोरर

WTC Final: साउथैंप्टन की बारिश के बीच खिलाड़ियों ने की जमकर मस्ती, इस खेल का आनंद उठाया

World Test Championship 2021 Final: साउथैंप्टन में बारिश की वजह से शुक्रवार को एक भी गेंद नहीं डाली गई. खिलाड़ियों को भी इस दौरान बिना प्रैक्टिस के ड्रेसिंग रूम में रहना पड़ा. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हालांकि दूसरे खेल का जमकर आनंद उठाया.

IND Vs NZ WTC 2021 Final: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. साउथैंप्टन में शुक्रवार को पूरा दिन बारिश होती रही और पहले दिन के खेल को बिना टॉस के ही रद्द करने का फैसला लिया गया. साउथैंप्टन में हुई बारिश से फैंस तो निराश हुए, पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इसका जमकर आनंद लिया.

मैच शुरू होने की अनिश्चिता के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती की. बीसीसीआई ने पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद खिलाड़ियों की मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी डॉर्ट खेलते हुए नज़र आ रहे हैं.

बीसीसीआई ने भी बताया कि खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में डार्ट का आनंद उठाया. बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा, ''बारिश की वजह से पहले दिन बिना गेंद डाले ही खेल रद्द हो गया. लेकिन बारिश के कारण खिलाड़ियों को जो ब्रेक मिला उसमें उन्होंने डार्ट का मजा लिया.''

मैच पर नहीं पड़ेगा कोई खास असर

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अहम मुकाबले को देखते हुए पहले ही फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा था. बारिश के कारण पहले दिन का खेल बर्बाद जरूर हुआ है लेकिन मैच पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा. पूरा दिन खराब होने की वजह से रिजर्व डे अब प्ले का हिस्सा बन चुका है और आईसीसी फाइनल 23 जून तक चल सकता है.

आईसीसी हालांकि अगले चार दिनों तक हर दिन 90 की बजाए 98 ओवर करवाने की कोशिश करेगा. चार दिन बाद भी मैच के 450 ओवर्स में से जो ओवर बच जाएंगे उनको पांचवें दिन करवाने की कोशिश की जाएगी. आखिरी दिन भी हालांकि अधिकतम 98 ओवर का ही खेल हो सकता है. साउथैंप्टन की बारिश अगले पांच दिन भी मैच में समस्या पैदा कर सकती है.

WTC 2021 Final: इंडिया की Playing 11 में होगा बदलाव, एक स्पिनर की हो सकती है छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget