एक्सप्लोरर

टी20 कप्तान स्मृति मंधाना बोलीं, 'विश्व कप जीतना है मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य'

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि इंग्लैंड खिलाफ सीरीज जीतना टीम का प्रमुख लक्ष्य है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा है कि इंग्लैंड खिलाफ सीरीज जीतना टीम का प्रमुख लक्ष्य है. भारतीय टीम सोमवार से यहां इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.

मंधाना ने मैच से पहले कहा, "हमारी नजर सीरीज जीतने पर है ना कि केवल नए चेहरों को मौका देने पर. हम सीरीज जीतने के लिए खेलने जा रहे हैं. हमारा पहला लक्ष्य ही सीरीज अपने नाम करने की है और अगर हम इसमें सफल होते हैं तो विश्व कप के लिए भी नए चेहरों को मौका दिया जाएगा."

चयनकर्ताओं ने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह मंधाना को इस सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया है. शानदार फार्म में चल रही स्मृति पिछले महीने आईसीसी महिला रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी.

उन्होंने कहा, "एक बल्लेबाज के रूप में सबसे महत्वपूर्ण आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना है. निश्चित तौर पर यह मेरे लिए छोटे लक्ष्यों में से एक है लेकिन निश्चित तौर पर मेरा बड़ा लक्ष्य विश्व कप जीतना है."

मंधाना ने कहा कि उन्होंने पहले ही टी-20 विश्व कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले छह से आठ महीने में टीम के संयोजन को लेकर काफी कुछ तय हो जाएगा. महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में अगले साल 21 फरवरी से आठ मार्च तक किया जाएगा.

कप्तान ने कहा, "मैंने और रमन सर (कोच डब्ल्यूवी रमन) ने उन चीजों पर बात की जिनकी कमी न्यूजीलैंड दौरे पर खली. इसलिए यह काफी रोमांचक समय है क्योंकि हमारे पास इतनी युवा टीम है. हमें यह देखने के लिए छह से आठ महीने इंतजार करना होगा कि सभी खिलाड़ी कहां हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget