एक्सप्लोरर

World Cup Schedule: विश्व कप में 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-पाक मुकाबला, ICC ने जारी किया शेड्यूल

2022 Women's ODI World Cup: आस्ट्रेलिया पांच मार्च को हैमिल्टन में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि भारत छह मार्च को टौरंगा में पाकिस्तान का सामना करेगा.

ICC Announced Schedule For 2022 Women's ODI World Cup: भारत अगले साल चार मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप में अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज इसकी घोषणा की. 

बता दें कि क्रिकेट के इस महाकुंभ का उद्घाटन मैच मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा, जिसके बाद दो महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम आमने सामने होंगी. आस्ट्रेलिया पांच मार्च को हैमिल्टन में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा जबकि भारत छह मार्च को टौरंगा में पाकिस्तान का सामना करेगा. 

यह टूर्नामेंट 31 दिन चलेगा, जिसमें कुल 31 मैच खेले जाएंगे और आठ टीम प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी पाने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगी. टूर्नामेंट की मेजबानी छह शहर ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, टौरंगा और वेलिंगटन करेंगे.

World Cup Schedule: विश्व कप में 6 मार्च को खेला जाएगा भारत-पाक मुकाबला, ICC ने जारी किया शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2017-20 में अपनी बेहतर स्थिति के आधार पर विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट में स्वत: जगह बनायी. कोविड से जुड़ी अनिश्चितताओं के कारण महिला विश्व कप क्वालीफायर रद्द कर दिये जाने के बाद बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने अपनी टीम रैंकिंग के आधार पर अंतिम तीन स्थान हासिल किये. 

टूर्नामेंट लीग प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम एक दूसरे का सामना करेगी. आखिर में शीर्ष पर रहने वाली चार टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा, जबकि क्राइस्टचर्च का हेगले ओवल 31 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और तीन अप्रैल को फाइनल की मेजबानी करेगा. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिये एक सुरक्षित दिन (रिजर्व डे) भी रखा गया है. 

महिलाओं की आखिरी वैश्विक प्रतियोगिता आस्ट्रेलिया में मार्च 2020 में टी20 विश्व कप के रूप में खेली गयी थी, जिसमें मेजबान ने फाइनल में भारत को हराया था. भारतीय टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जिससे वह इस टूर्नामेंट के लिये अच्छी तैयारी कर पाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget