एक्सप्लोरर

World Cup 2023: बेंगलुरु में बल्लेबाज हावी तो कोलकाता में गेंदबाज बरपा रहे कहर; ऐसा है सभी 10 मैदानों पर रन रेट

WC 2023 Venues: वर्ल्ड कप 2023 के तहत भारत के 10 मैदानों पर खेले जा रहे मुकाबलों में तीन पर एवरेज रन रेट 6 से ज्यादा रहा है. ठीक इसी तरह तीन मैदानों पर रन रेट 5 से कम भी रहा है.

WC 2023 Pitches Report: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 37 मुकाबले खेले जा चुके हैं. भारत के 10 अलग-अलग मैदानों पर यह मुकाबले आयोजित हुए हैं. इन सभी मैदानों पर पिचों का मिजाज बेहद अलग-अलग रहा है. कहीं बल्लेबाज हावी रहे हैं तो कहीं गेंदबाजों ने कहर बरपाया है. बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ है तो कोलकाता का ईडन गार्डन्स गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है. यहां जानें वर्ल्ड कप के सभी 10 वेन्यू पर रन रेट...

बेंगलुरु: यहां का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है. सपाट विकेट पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और छोटी बाउंड्रीज होने के कारण बल्लेबाज खूब चौके-छक्के जड़ते हैं. वर्ल्ड कप में भी यहां पिच का मिजाज ऐसा ही है. नतीजा यह हुआ है कि इस मैदान पर 6.53 प्रति ओवर की औसत से रन बन रहे हैं.

दिल्ली: इस वर्ल्ड कप में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी खूब रन बरस रहे हैं. यहां 6.32 रन प्रति ओवर के औसत से रन जुटाए जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका इस मैदान पर 400+ का स्कोर भी बना चुकी है. इस मैदान पर वर्ल्ड कप इतिहास के दो सबसे तेज शतक भी जड़े गए हैं.

मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में भी रन रेट 6 से ज्यादा है. यहां प्रति ओवर 6.30 की औसर से रन निकल रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में यहां दो बार 380+ का स्कोर बन चुका है.

हैदराबाद: यहां के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गेंद और बल्ले के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली है. यहां हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों में प्रति ओवर 5.77 की औसत से रन बने.

धर्मशाला: देश के सबसे खूबसूरत स्टेडियम कहे जाने वाले पंजाब क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम में भी गेंद और बल्ले के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली है. यहां हुए वर्ल्ड कप मैचों में प्रित 5.61 की औसत से रन बने हैं.

अहमदाबाद: विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' में भी गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को अच्छी टक्कर दी. इस वर्ल्ड कप में यहां प्रति ओवर 5.60 की औसत से रन बन रहे हैं.

पुणे: बैटिंग विकेट कही जाने वाली पुणे की पिच पर इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पुणे में 5.39 रन प्रति ओवर की औसत से ही रन बन पाए हैं.

चेन्नई: चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में उम्मीद के मुताबिक नतीजे दिखे. यहां स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप 2023 में यहां हुए मुकाबलों में महज 4.98 रन प्रति ओवर की औसत से रन बने.

लखनऊ: यहां के एकाना क्रिकेट स्टेडियम की मिस्ट्री विकेट पर गेंदबाज ही हावी रहे. अनियमित बाउंस और टर्न की बदौलत बॉलर्स ने यहां केवल 4.65 रन प्रति ओवर की औसत से ही रन खर्च किए.

कोलकाता: ईडन गार्डन्स की पिचों ने इस बार जरूर चौंकाया. IPL में खूब रन बरसाने वाली ये पिच इस बार गेंदबाजों को काफी रास आ रही है. वर्ल्ड कप 2023 में यहां केवल 4.40 प्रति ओवर की औसत से रन बने हैं.

यह भी पढ़ें...

Virat vs Sachin: 49 शतक के बावजूद सचिन से काफी पीछे हैं विराट, जानिए क्यों दोनों की तुलना करना होगा बेईमानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
WI vs PAK Test: पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
पहले दिन पाकिस्तान पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज, शतक के करीब हॉज
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget