एक्सप्लोरर

World Cup 2023: डेंगू की चपेट में आए शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर

Shubman Gill Dengue Positive: भारत का विश्व कप 2023 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे ठीक पहले शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं.

Shubman Gill Dengue Positive: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. इसमें भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है जो कि रविवार को खेला जाएगा. इससे ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. ओपनर खिलाड़ी शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं. इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर भी हो सकते हैं. लेकिन इसको लेकर फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मैच खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है. लेकिन शुभमन प्रैक्टिस में शामिल नहीं हुए हैं. उनका डेंगू टेस्ट हुआ है, जो कि पॉजिटिव आया है. फिलहाल शुभमन मैनेजमेंट और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका शुक्रवार को फिर से टेस्ट होगा. अगर शुभमन की रिकवरी अच्छी रही तो खेलने की संभावना बन सकती है. लेकिन अगर वे ठीक नहीं हुए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो जाएंगे.

भारतीय टीम शुभमन के विकल्प की तलाश में होगी. भारत के पास ईशान किशन और केएल राहुल के रूप में दो विकल्प हैं. कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल की बात करें तो वे भारत के लिए 16 वनडे मैचों में नंबर 1 पर बतौर ओपनर खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 669 रन बनाए हैं. राहुल ने इस जगह पर बैटिंग करते हुए 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. वहीं 2 नंबर पर बैटिंग करते हुए 7 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 246 रन बनाए हैं. 

बता दें कि विश्व कप 2023 का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. इसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत लिया. भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से है. यह रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: शाहबाज अहमद को मिला T20I में डेब्यू का मौका, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी है भारत की प्लेइंग-11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget