एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के ये 3 दिग्गज? लिस्ट में एक भारतीय शामिल

ODI World Cup 2023: 2023 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. इस बार वर्ल्ड कप में कुछ स्टार खिलाड़ी एक्शन में नहीं दिखाई देंगे.

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब लगभग 50 दिन रह गए हैं. फिर भी कई टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपडेट नहीं आया है. इसमें भारत के शिखर धवन, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. 

विश्व कप 2023 केवल दो महीने दूर है, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता को लेकर अटकलें लगनी लाजिमी हैं. वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने की अटकलों के तहत सबसे बड़ा नाम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का है. हालांकि, कई सितारे फिटनेस, फॉर्म या व्यक्तिगत कारणों से इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं होंगे. 

क्या रिटायरमेंट से वापस आएंगे बेन स्टोक्स?

2019 में इंग्लैंड के वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स वनडे क्रिकेट के संन्यास ले चुके हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि वह विश्व कप के लिए रिटायरमेंट वापस ले सकते हैं. इससे पहले स्टोक्स ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में भी अहम रोल अदा किया था. ऐसे सवाल यह है कि क्या वह एक बार फिर टीम को चैंपियन बनाने के लिए वनडे में वापसी करेंगे. 

क्या खत्म हो गया शिखर धवन का करियर?

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे शिखर धवन का भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है. पिछले 8 महीनों से धवन ने भारत के लिए वनडे मैच नहीं खेला है. हालांकि, वह आईसीसी टूर्नामेंट के प्लेयर माने जाते हैं. आईसीसी इवेंट्स के 20 मैचों में धवन ने 65 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 6 शतक हैं. देखने वाली बात यह होगी कि क्या धवन को 2023 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलेगी. 

केन विलियमसन की होगी वापसी?

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज और बैटिंग की मुख्य कड़ी केन विलियमसन लंबे वक्त से चोट के कारण टीम से दूर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में केन विलियमसन कीवी टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि क्या विलियमसन वर्ल्ड टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. 

ये भी पढ़ें-

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण या राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि यह दिग्गज होगा टीम इंडिया का कोच, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget