एक्सप्लोरर

World Cup Points Table: भारत टॉप पर पहुंचा, श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की उम्मीदें और बढ़ीं, प्वाइंट्स टेबल में फिर उलटफेर

World Cup 2023 Points Table: भारत ने मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया है. वहीं श्रीलंका की हार ने पाकिस्तानी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

World Cup 2023 Points Table Update: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारतीय टीम टॉप पर पहुंचने के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. यह मेजबान भारत की विश्व कप में लगातार सातवीं जीत रही. वहीं श्रीलंका की हार ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. 

भारतीय टीम ने 14 प्वाइंट्स हासिल कर दक्षिण अफ्रीका से प्वाइंट्स टेबल में नंबर का ताज छीन अपने सिर सजा लिया है. 12 प्वाइंट्स वाली अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक गई है. अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ भारत ऐसी टीम है, जिसने कोई मैच नहीं गंवाया है. वहीं श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने सातवें मुकाबले में 5वीं हार का सामना किया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने की उम्मीदों में इज़ाफा हुआ. क्योंकि अब 7-7 मैच के बाद पाकिस्तान 3 और श्रीलंका के पास 2 ही जीत मौजूद हैं. 

ऐसे में टॉप-4 में आखिरी नंबर पर मौजूद न्यूज़ीलैंड की हार से पाकिस्तान को खूब फायदा मिल सकता है और पाकिस्तान अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही खेलेगी. ऐसे न्यूज़ीलैंड को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल के और करीब पहुंच सकती है. 

हालांकि इस बीच हमें अफगानिस्तान को नहीं भूलना चाहिए, जिसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान से ज़्यादा मौका है, क्योंकि अफगान टीम ने अब तक 6 में 3 मैच जीत लिए हैं और टीम अगले तीनों मैच जीत बड़ा उलटफेर कर टॉप-4 में शामिल हो सकती है. वहीं फिलहाल टॉप-4 में न्यूज़ीलैंड से ऊपर ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है. 

टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

टॉप-4 के आगे पाकिस्तान 6 प्वाइंट्स के साथ पांचवें, अफगानिस्तान 6 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. पाकिस्तान का नेट रनरेट अफगान टीम से बेहतर है. इसके आगे श्रीलंका 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.162 के नेट रनरेट के साथ सातवें, नीदरलैंड्स 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.277 के नेट रनरेट के साथ आठवें, एलिमिनेट हो चुकी बांग्लादेश नौवें और 2 प्वाइंट्स के साथ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 10वें नंबर पर काबिज़ है.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से धूल चटाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, वानखेड़े को बनाया इतिहास का पन्ना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget