एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में ओपनिंग नहीं करेंगे मिचेल मार्श! यह धाकड़ बल्लेबाज वॉर्नर के साथ करेगा पारी की शुरुआत

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलियाई टीम में विस्फोटक ओपनर की वापसी हो गई है. ऐसे में अब मिचेल मार्श वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में पारी की आगाज़ नहीं करेंगे.

Cricket Australia, World Cup 2023: 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब ऑस्ट्रेलियाई टीम और खूंखार हो जाएगी. दरअसल, टीम में विस्फोटक ओपनर की वापसी हो गई है. अब इस खिलाड़ी के आने से मिचेल मार्श का डिमोशन होना तय माना जा रहा है. मार्श वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में पारी की शुरुआत करते नहीं दिखेंगे. 

2023 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला नीदरलैंड से होगा. इस मैच में मिचेल मार्श नंबर तीन पर खेलते दिख सकते हैं. उनकी जगह लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे ट्रेविस हेड पारी का आगाज कर सकते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का मिडिल ऑर्डर बदला हुआ नजर आएगा. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर में थोड़ा फेरबदल होने की संभावना है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया महत्वपूर्ण मैचों के लिए तैयार है. 

तीन नंबर पर खेलेंगे मिचेल मार्श 

नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले मिचेल मार्श ने कहा, "मैंने डेविड वार्नर से कहा शायद वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. ऐसे में मैं तीन नंबर पर खेलूंगा. मैंने पिछले कुछ सालों में तीन नंबर पर काफी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं तीसरे स्थान पर वास्तव में सहज महसूस करता हूं. अगर हेडी (ट्रेविस हेड) वापस आता है, तो मुझे लगता है कि इस टीम के लिए खेलने के लिए यह मेरे लिए सबसे अच्छी स्थिति है."

ट्रेविस हेड के आने पर कौन होगा टीम से बाहर?

ट्रेविस हेड पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वह नीदरलैंड के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. ऐसे में मार्नस लाबुशेन को बेंच पर बैठना होगा. हेड और डेविड वॉर्नर पारी का आगाज करेंगे. इसके बाद मिचेल मार्श नंबर तीन पर और स्टीव स्मिथ नंबर चार पर खेलते दिखाई देंगे. 

हेड के आने से बॉलिंग भी होगी मजबूत 

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पास एडम जम्पा के रूप में सिर्फ एक स्पिनर है. ग्लेन मैक्सवेल उनके साथ दूसरे स्पिनर की भूमिका अदा कर रहे हैं. ट्रेविस हेड के आने से टीम का स्पिन विभाग और मज़बूत हो जाएगा. दरअसल, हेड विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ अच्छी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें-

World Cup 2023: सबसे ज्यादा रन बनाने का मामले में डिकॉक ने सभी को छोड़ा पीछे, किंग कोहली ने निकले काफी आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget