एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में 57 बार दी है शिकस्त, पढ़ें फिर भी फाइनल में क्यों है खतरा

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 150 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है.

India vs Australia World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के लिए अहमदाबाद के मैदान पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों का सामना करना आसान नहीं होगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले की दहाड़ को भी शांत कराना किसी भी कंगारू गेंदबाज के लिए आसान नहीं होगा. अगर इन दोनों टीमों के वनडे के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंगारू टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. हालांकि भारत भी पीछे नहीं है. उसने ऑस्ट्रेलिया को 57 बार हराया है.

वनडे फॉर्मेट के आंकड़ों में भारत पर भारी है ऑस्ट्रेलिया -

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 150 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 83 मुकाबलों में सफलता हासिल की है. लेकिन टीम इंडिया इस बार अलग ही मूड में है. उसने इस विश्व कप में 10 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था. अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बारी है. भारत को ऑस्ट्रेलिया से 20 साल पुराना हिसाब भी चुकाना है. ऑस्ट्रेलिया ने 2003 के फाइनल में भारत को हरा दिया था.

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात -

भारत का इस विश्व कप में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में पहले बैटिंग करते हुए महज 199 रन बनाए. इस दौरान डेविड वॉर्नर ने 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए. लाबुशेन 27 रन बनाकर आउट हुए थे. भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे. जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए थे. ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. उसके लिए विराट कोहली ने 85 रन बनाए थे. केएल राहुल ने 97 रनों की पारी खेली थी.

फाइनल में भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं मैक्सवेल -

ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतक लगाया था. मैक्सवेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बल्ले को शांत कराना आसान नहीं होता है. वे अगर जल्दी आउट हो गए तो भारत के लिए ठीक रहेगा और अगर टिक गए तो खतरे की घंटी की तरह हैं.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 Final: टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पल भर में बदल सकते हैं मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget