एक्सप्लोरर

World Cup 2023: वॉशिंगटन सुंदर को वर्ल्ड कप में मिलेगी जगह? जानिए और कौन-कौन है अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट का दावेदार

Axar Patel's Replacement: अक्षर पटेल एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में चोटिल हो गए थे. उन्हें वाशिंटगन सुंदर ने टूर्नामेंट के फाइनल के लिए रिप्लेस किया था.

Axar Patel's Replacement For World Cup 2023: एशिया कप 2023 के फाइनल से पहले भारतीय टीम को ऑलराउंडर अक्षर पटेल की रुप में बड़ा झटका लगा था. टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने अक्षर को फाइनल मुकाबले के लिए रिप्लेस किया था. अभी इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि अक्षर की इंजरी कितनी गंभीर है. 

ऐसे में अगर अक्षर इंजरी के चलते वर्ल्ड कप नहीं खेल पाते हैं तो वाशिंगटन सुंदर को उनकी जगह वर्ल्ड कप के स्क्वाड शामिल किया जा सकता है. 5 सितंबर को भारत की ओर से वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड की घोषणा की गई थी, जिसमें अक्षर पटेल का नाम शामिल था. हालांकि भारतीय टीम 28 सितंबर तक स्क्वाड में बदलाव कर सकती है. ऐसे में अक्षर की जगह वाशिंगटन सुंदर सहित इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. 

1 वाशिंगटन सुंदर 

सबसे पहले तो एशिया कप फाइनल के जैसे वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी वाशिंगटन सुंदर ही अक्षर को रिप्लेस कर सकते हैं. सुंदर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. उनका अक्षर कि रिप्लेस करना लगभग तय हो सकता है. 

2 दीपक हुड्डा 

दीपक हुड्डा बैटिंग ऑलराउंडर हैं. वे बल्ले के साथ-साथ स्पिन बॉलिंग में भी टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं. बैटिंग को ध्यान में रखते हुए दीपक हुड्डा को विश्व कप स्क्वाड में अक्षर की जगह मौका दिया जा सकता है. दीपक भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं. 

3 तिलक वर्मा

बैटिंग के लिहाज से भारतीय मैनेजमेंट तिलक वर्मा की ओर से देख सकता है. तिलक मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए अच्छे बल्लेबाज़ साबित हो सतके हैं. तिलक टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में बाएं हाथ का एक्स फैक्टर भी साबित हो सकते हैं. 

4 उमरान मलिक

स्टार तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को अक्षर की जगह वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. उमरान विश्व कप मे भारत के लिए अहम तेज़ गेंदबाज़ साबित हो सकते हैं. उनकी स्पीड बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकती है. ऐसे में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SL Final: बारिश की वजह से आज नहीं हो पाया खेल तो क्या होगा? जानिए फाइनल के लिए रिजर्व डे है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget