एक्सप्लोरर

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले अफगान खिलाड़ियों को सचिन से मिले टिप्स, देखें तस्वीरें

AUS vs AFG: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का मैच मुंबई में खेला जाएगा. अफगान खिलाड़ियों ने इससे पहले सचिन तेंदुलकर से बातचीत की.

Australia vs Afghanistan World Cup 2023: अफगानिस्तान का मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा. विश्व कप 2023 का यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच से पहले सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की. सचिन से टीम के खिलाड़ियों ने काफी वक्त बिताया और इस दौरान क्रिकेट से जुड़ी कई तरह की चर्चाएं हुईं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में प्रैक्टिस की. इस दौरान सचिन भी मौजूद रहे. सचिन ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को बैटिंग से जुड़ी टिप्स दी. टीम के स्पिन गेंदबाज राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी ने काफी बातचीत की. नबी ने सचिन को अफगानिस्तान की खास तरह की केसर गिफ्ट के तौर पर दी. अफगान बोर्ड ने इसकी फोटो भी शेयर की है. 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा विश्व कप के दौरान अफगान टीम से जुड़े हैं. इसका भी टीम को फायदा मिल रहा है. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में बड़ी टीमों पर जीत दर्ज की है. उसने एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है. अफगानिस्तान की टीम इतिहास में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंची है. उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

बता दें कि अफगान टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. उसने अभी तक 7 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है. जबकि 3 में हार का सामना किया है. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीद को बनाए रखने के लिए अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे. उसका एक मैच ऑस्ट्रेलिया से है और दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका से है. अफगान टीम के पास फिलहाल 8 पॉइंट्स हैं.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget