एक्सप्लोरर

World Cup 2019: न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय!

World Cup 2019: न्यूजीलैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल लाइनअप की तस्वीर उभरकर सामने आने लगी है. जैसा कि पहले भी उम्मीद जताई गई थी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचते दिख रहे हैं.

न्यूजीलैंड के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल लाइनअप की तस्वीर उभरकर सामने आने लगी है. जैसा कि पहले भी उम्मीद जताई गई थी, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, भारत और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचते दिख रहे हैं.

वैसे क्रिकेट में साफ-साफ कुछ भी कहना उचित नहीं होता लेकिन अब तक के रुझानों से यही दिख रहा है कि मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया, मौजूदा उपविजेता न्यूजीलैंड, दो बार का चैम्पियन भारत और पहली बार खिताब की आस लगाए मेजबान इंग्लैंड आगे का सफर तय कर सकते हैं.

इस विश्व कप में कुछ उलटफेर भी हुए हैं और इन्हीं के आधार पर सेमीफाइनल लाइनअप पर फैसला पूरी तरह सुरक्षित रख पाना सम्भव नहीं. पाकिस्तान के हाथों इंग्लैंड की हार ने सबको चौंकाया था. इसी तरह दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पर बांग्लादेश की हैरतअंगेज जीत ने नई सम्भावनाओं को जन्म दिया है लेकिन इससे शीर्ष-4 प्रभावित होता नहीं दिख रहा है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर सभी टीमों ने अब तक पांच-पांच मैच खेले हैं. भारत ने चार मैच खेले हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच खेले हैं. अफगानिस्तान (5 मैच, 5 हार) का आगे जाना असम्भव है जबकि पाकिस्तान (5 मैच, 3 अंक) और दक्षिण अफ्रीका (6 मैच, 3 अंक) के लिए रास्ता काफी कठिन है.

अफगान टीम को अभी भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से भिड़ना है जबकि पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीकाए न्यूजीलैंडए अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भिड़ना है. दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तानए श्रीलंका और आस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करना है.

इसी तरह वेस्टइंडीज (5 मैच, 3 अंक) और श्रीलंका (5 मैच, 4 अंक) के लिए भी रास्ता कठिन है क्योंकि आने वाले समय में इन टीनों का सामना अपने से मजबूत टीमों के साथ होना है. वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंडए भारत से भिड़ने के अलावा अफगानिस्तान और श्रीलंका से भिड़ना है, जो परिणाम के लिहाज से किसी ओर भी जा सकता है.

एक टीम ने सबसे अधिक सम्भावना जगाई है और वह है बांग्लादेश. इस टीम ने पांच मैचों में से पांच अंक हासिल किए हैं. उसे दो मैचों में जीत मिली है और दो में हार. एक मैच उसका रद्द हुआ है. अब उसे आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान से भिड़ना है. अगर बांग्लादेश की टीम भारत और आस्ट्रेलिया से हार जाती है, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हरा भी देती है तो 9 अंकों के साथ उसका आगे जाना सम्भव नहीं दिखता.

इसका कारण यह है कि शीर्ष 4 में शामिल टीमों ने पांच-पांच मैच (भारत को छोडकर) खेले हैं और सबके आठ अंक हैं. भारत के चार मैचों से सात अंक हैं और सबसे अहम बात यह है कि शीर्ष 4 में शामिल टीमों का नेट रन रेट गुणात्मक में है जबकि शेष सभी टीमों में वेस्टइंडीज को छोड़कर बाकी सभी का नेट रन रेट ऋणात्मक है. यहां तक की बांग्लादेश का नेट रन रेट माइनस 0.27 से है.

अब चर्चा करते हैं सेमीफाइनल की ओर अग्रसर टीमों की. इनमें सबसे ऊपर न्यूजीलैंड है, जिसके पांच मैचों से नौ अंक हैं. होने तो 10 चाहिए थे लेकिन इसका एक मैच रद्द हुआ था. इस टीम का नेट रन रेट 2.16 है, जो दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (प्लस 1.86) से लगभग डेढ़ गुना है. कीवी टीम अब तक अजेय है. इसे वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से भिड़ना है. इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय है लेकिन शीर्ष 2 में आएगी या नहीं, यह कहना थोड़ा मुश्किल है.

मेजबान इंग्लैंड पांच मैचों से आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. इस टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली है लेकिन इसके अलावा इस टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. इस टीम का भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय है लेकिन हालात से परिचित होने के बावजूद अगर टीम शीर्ष 2 में नहीं आई तो निराशा की बात होगी. इसे आगे श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड से भिड़ना है, जो इसके लिए एसिड टेस्ट साबित होंगे.

तीसरे स्थान पर पांच बार का चैम्पिपयन आस्ट्रेलिया है. इसके पांच मैचों से आठ अंक हैं और इसका नेट रन रेट प्लस 0.81 है. भारत से मिली हार के अलावा इस टीम ने अपना वर्चस्व दिखाया है. इसे हालांकि अभी न्यूजीलैंड और इंग्लैड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है लेकिन इसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.

चौथे स्थान पर 2011 का चैम्पियन भारत है. इसके चार मैचों से सात अंक हैं. भारत ने अपने दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को हराते हुए यह बताने की कोशिश की थी लेकिन इस साल उसकी दावेदारी मजबूत है. भारत ने अपने पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था. यह बेशक बराबरी का मुकाबला नहीं था लेकिन यह अरबों लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का मौका था, और इस मौके को भुनाकर भारतीय टीम ने ढेर सारा आत्मबल हासिल किया है. उसे हालांकि अभी इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है और इस हराते हुए विराट कोहली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आना चाहेगी. भारत को अभी अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी भिड़ना है, जिनके खिलाफ जीत उसके लिए मुश्किल नहीं होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget