एक्सप्लोरर

World Cup 2019: विश्व कप से बाहर हुए उस्मान ख्वाजा, सेमीफाइनल में मार्कस स्टोइनिस का भी खेलना नहीं है तय

World Cup 2019: विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ख्वाजा के कवर के तौर पर टीम में मैथ्यू वेड शामिल किया गया है.

विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के इनफॉर्म खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा विश्व कप से बाहर हो गए हैं. ख्वाजा के अलावा ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस भी चोटिल हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है.

इस बीच इन दोनों खिलाड़ियों के कवर के रूप में मैथ्यू वेड और मिचेल मार्श को टीम से जोड़ लिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है ख्वाजा विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनके कवर के तौर पर टीम में मैथ्यू वेड को शामिल किया गया है.

दरअसल शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम को 10 रन की हार के दौरान उस्मान ख्वाजा के बायें पैर की मांसपेशियों में चोट लग गई थी. वहीं स्टोइनिस की मांसपेशियों में भी खिंचाव है और इसके कारण वह पहले ही दो लीग मैचों से बाहर रह चुके हैं.

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को एजबस्टन में सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है और ऐसे में वेड और मार्श को टीम में शामिल किया गया है.

मार्श को दूसरी बार स्टोइनिस के कवर के तौर पर टीम से जोड़ा गया है. स्टोइनिस पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के दौरान नहीं खेल पाए थे और फिर बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने स्वीकार किया था कि ख्वाजा की बाकी टूर्नामेंट के लिए समय पर उबरने की संभावना कम है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दो खिलाड़ियों के बिना ससेक्स के साथ होने वाले चार दिवसीय मैच के लिए अरूणडेल पहुंची है क्योंकि विकेटकीपर मैथ्यू वेड और मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में कवर के तौर पर बुलाया गया है.’’

बयान में कहा गया, ‘‘ये आज सुबह ब्राइटन से बर्मिंघम के लिए रवाना हो गए जहां ऑस्ट्रेलिया को गुरुवार को टूर्नामेंट के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget