एक्सप्लोरर

World Cup 2019: दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न बोले, 'स्मिथ, वार्नर के साथ आस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकती है'

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा है कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम में विश्व कप जीतने का दम है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने कहा है कि एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम में विश्व कप जीतने का दम है.

वार्न ने साथ ही कहा कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के आने से टीम मजबूत हो गई है और अपना खिताब बचाने का दम रखती है.

वार्न ने कहा, "मुझे लगता है कि सभी ने आस्ट्रेलिया को हल्के में ले लिया है क्योंकि पिछले 12 महीनों में उन्होंने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है, लेकिन कुछ महीनों में वनडे टीम में विश्वास जगा है. उन्होंने इस तरह शुरुआत की है कि वह वही आस्ट्रेलियाई टीम है जो बीते वर्षो में रही है. और यहां से वो जीत सकती है."

वार्न ने कहा, "मुझे लगता है कि विश्व कप में भारत और इंग्लैंड जीत की दावेदार के रूप में जा रही हैं क्योंकि उन्होंने हालिया दौर में अच्छी क्रिकेट खेली है. लेकिन अगर आप आस्ट्रेलिया का विश्व कप का इतिहास देखेंगे तो वो अलग है. हमने पिछला विश्व कप जीता है और बीते छह में से चार पर कब्जा किया है. इसलिए आस्ट्रेलिया को यह टूर्नामेंट रास आता है. मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप जीत सकते हैं, मुझे लगता है कि वह विश्व कप जीतेंगे."

पूर्व लेग स्पिनर ने कहा, "इसके लिए हालांकि उन्हें इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों से पार पाना होगा. अगर आप मुझसे पसंदीदा टीमें पूछेंगे तो वह भारत और इंग्लैंड हैं लेकिन मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की है और एकता हासिल की है. ऐसे में आप वार्नर और स्मिथ को टीम में रख दें, यह अचानक से बेहतरीन टीम हो जाती है."

वार्न ने कहा, "स्मिथ बड़े खिलाड़ी हैं. अगर आप पिछले साल मार्च का समय देखेंगे तो उस समय कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, स्मिथ, वार्नर, केन विलियिम्सन शीर्ष-5 खिलाड़ी थे. इसलिए आस्ट्रेलिया के पास दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो शीर्ष-2 में हैं. उनका खोना बड़ा नुकसान था."

वार्न ने भारत के दो स्पिनरों-कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ काम किया है और उनका मानना है कि यह दोनों भारत के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने कुलदीप से क्या कहा लेकिन अनिल कुंबले ने पहली बार मुझे कुलदीप से मिलवाया था. इसके बाद आस्ट्रेलिया में रवि शास्त्री और कोहली ने मुझसे कहा था कि मैं उनसे बात करूं. कुलदीप ने खुद मुझे मैसेज किया था और मिलने को कहा था, मैंने हामी भर दी थी. इसके बाद हम ने काम करना शुरू किया. मेरी कॉमेंट्री शुरू होने से पहले सुबह वह मेरे पास आते थे."

वार्न ने कहा, "मैंने चहल के साथ भी कुछ समय बिताया है. विश्व कप में काफी कुछ मौसम पर निर्भर करेगा. अगर मौसम वैसा रहा जैसा भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे के समय था तो इन दोनों का रोल अहम होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget