एक्सप्लोरर

World Cup 2019: भारत-पाक मुकाबले से पहले सट्टा बाजार हुआ गर्म, 100 करोड़ से भी अधिक का लगा है दांव

विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर रिपोर्ट है कि दोनों ही टीमों पर 100 करोड़ से भी अधिक का सट्टा लगा है.

आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. विश्व कप में इस मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन उनसे भी ज्यादा इंतजार उन स्ट्टोरियों का था जिन्होंने इस मुकाबले पर 100 करोड़ से भी अधिक का दांव लगा रखे हैं.

मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार काफी गर्म है. पुलिस के अनुमान के मुताबिक इस मैच को लेकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा 100 करोड़ के पार चला गया है. सट्टेबाजों का फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे दिल्ली से सटे इलाकों में नेटवर्क बहुत मजबूत माना जाता है.

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा है कि, "रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हमारी सट्टेबाजों पर पैनी नजर है. हम हर तरीके से उन्हें देख रहे हैं. हम पांच सितारा होटलों, गेस्ट हाउस, खासकर करोल बाग और पुरानी दिल्ली के इलाके में कड़ी नजर रखे हुए क्योंकि यह इलाके बड़े सट्टेबाजों की निगाह में रहते हैं. इन सट्टेबाजों का नेटवर्क काफी मजबूत होता जिसको पकड़ पाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हम अपना काम कर रहे हैं."

वर्मा ने कहा, "पहले, पुलिस ने उत्तरी दिल्ली से कुछ बड़े सट्टेबाजों को पकड़ा था जिनके पास मुश्किल इंटरनेट सॉफ्टवेयर था जो सट्टेबाजी के लिए फोन से जुड़ा हुआ था."

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सट्टाबाजार में भारत का पलड़ा भारी है. वहीं सट्टा सिर्फ मैच के परिणाम पर नहीं बल्कि एक-एक ओवर, एक-एक गेंद, कौन कितने रन बनाएगा, कौन कितने विकेट लेगा इस पर भी लगता है.

वहीं सट्टेबाज का कहना है कि, "आईपीएल मैच की तरह, इस विश्व कप में भी कॉलेज के छात्र, व्यवसायी, होटल के मालिक, क्रिकेट प्रशंसक, व्यापारी, कॉरपोरेट महिलाएं, हवाला कारोबारी, हमारे साथ हैं. 60 प्रतिशत से ज्यादा दांव भारत की जीत पर हैं."

एक सूत्र ने बताया, "भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आधार कीमत तय है, उदाहरण के तौर पर जसप्रीत बुमराह के लिए 15 रुपये, और मोहम्मद आमिर के लिए छह रुपये"

बल्लेबाजों पर भी दांव लगाए गए हैं कि कौन अर्द्धशतक जमाएगा और कौन शतक. उदाहरण के तौर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, और पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और फखर जमान के ऊपर दांव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget