एक्सप्लोरर

World Cup 2019: लगातार तीसरी बार विश्वकप सेमीफाइनल में फ्लॉप रहे हैं विराट कोहली

World Cup 2019: आज पहला मौका नहीं जब विराट कोहली के बल्ले ने विश्वकप के नॉक-आउट सेमीफाइनल में भारतीय टीम को धोखा दिया हो.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में विश्वकप 2019 का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. बीता दिन बारिश की वजह से धुलने के बाद आज न्यूज़ीलैंड की टीम ने 46.1 ओवर में 211/5 से आगे बल्लेबाज़ी की और 50 ओवरों में कुल 239 रन बनाए. भारतीय टीम के सामने न्यूज़ीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत ऐसी हुई है जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी.

आखिरी अपडेट मिलने तक न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ों ने भारत के टॉप-4 बल्लेबाज़ रोहित शर्मा(1 रन), विराट कोहली(1 रन), केएल राहुल(1 रन) और दिनेश कार्तिक(6 रन) को चलता कर दिया है और टीम इंडिया इस समय मुश्किल हालात में खेल रही है.

वैसे तो भारतीय टीम के लिए सभी बल्लेबाज़ों के विकेट बड़े थे, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान और विश्व क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज़ विराट कोहली का विकेट भारत के लिए सबसे बड़ा झटका है.

लेकिन ये पहला मौका नहीं जब विराट कोहली के बल्ले ने विश्वकप के नॉक-आउट सेमीफाइनल में भारतीय टीम को धोखा दिया हो. इससे पहले भी खेले दो सेमीफाइनल में विराट कोहली नाकामयाब रहे थे.

साल 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विराट सिर्फ 9 रन बना सके. इसके बाद 2015 में जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थ तब भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वो 1 रन बनाकर वापस लौट गए. और अब आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बतौर कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए विराट कोहली 1 रन बनाकर वापस पवेलियन की तरफ मुड़ गए.

इतना ही नहीं आज की पंत की पारी के बाद ये आंकड़ा भी गिना जाएगा कि विश्वकप सेमीफाइनल में विराट कोहली से ज्यादा रन रिषभ पंत के हैं. विराट ने सेमीफाइनल मैचों में महज़ 11 रन बनाए हैं, जबकि पंत अपने पहले ही विश्वकप सेमीफाइनल में आखिरी अपडेट मिलने तक 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget