एक्सप्लोरर

World Cup 2019: 2014 में 184/6 से 314 तक भारत को लेकर गए थे जडेजा, आज भी है ऐसी ही उम्मीद

World Cup 2019: भारत के लिए ये जोड़ी इस मैच की आखिरी उम्मीद जैसी है. जहां धोनी अब तक नाबाद रहते हुए 47 बार टीम को जीत दिला चुके हैं, वहीं जडेजा ने भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 साल पहले एक ऐसा कारनामा किया है.

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे क्रिकेट विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम बेहद बुरी हालत में नज़र आ रही है. न्यूज़ीलैंड से मिले 240 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 110 रनों के पार पहुंची है जबकि उसने छह विकेट गंवा दिए हैं. आखिरी अपडेट मिलने तक धोनी और जडेजा मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं.

भारतीय टीम के लिए ये जोड़ी इस मैच की आखिरी उम्मीद जैसी है. जहां धोनी जब तक नाबाद रहते हुए 47 बार टीम इंडिया को जीत दिला चुके हैं, वहीं जडेजा ने भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 साल पहले एक ऐसा कारनामा किया है जो उनसे भी टीम को उम्मीदें बंधाता है.

दरअसल साल 2014 में ऑकलैंड के मैदान पर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही भारतीय टीम मैच खेल रही थी. उस मैच में भी भारत लक्ष्य का पीछा कर रही थी. न्यूज़ीलैंड की टीम ने उस मैच में 314 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 315 रन चाहिए थे. लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज़ इस मैच भी फ्लॉप रहे थे और 184 के स्कोर तक धोनी समेत टीम इंडिया के 6 प्रमुख बल्लेबाज़ वापस पवेलियन लौट गए थे.

उस स्थिति में जडेजा आठवें नंबर पर पारी के 36वें ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए आए और अश्विन के साथ मिलकर 86 गेंदों में 131 रन जोड़कर टीम इंडिया को 314 रनों तक ले गए. हालांकि आखिर में भारत एक रन से चूक गया और ये मैच टाई रहा. लेकिन फिर भी जडेजा ने जैसी बल्लेबाज़ी की उसकी सबने तारीफ की थी.

आज भी भारतीय टीम को ऐसा चमत्कार देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
'जहां तक मुझे पता...', दिल्ली प्रोटेस्ट के समर्थन में पूर्व भारतीय क्रिकेटर! जानें क्या कहा
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल
कब और कहां लाइव देखें रणजी ट्रॉफी के मैच? पहले दिन एक्शन में होंगे सिराज-राहुल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget