एक्सप्लोरर

World Cup 2019 IND vs ENG: जान बूझकर हारने वाले बयान पर कपिल देव ने दिया पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को करारा जवाब

World Cup 2019: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के जानबूझकर हारने वाले बयान पर अब टीम इंडिया के दिग्गज और विश्वविजेता कप्तान कपिल देव का बयान आया है.

आज आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है, टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ अपने विश्वकप अभियान का सातवां मैच खेलने उतरेगी. अगर टीम इंडिया आज का मैच जीत जाती है तो वो विश्वकप की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान के साथ क्वालीफाई कर जाएगी.

टीम इंडिया आज अपना अगला मैच विश्वकप की मेज़बान टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है. वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड टीम के लिए ये मैच करो या मरो वाला है. आज इंग्लैंड की टीम के लिए जीत बेहद ज़रूरी है. वो पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट्स के साथ पांचवे स्थान पर है अगर आज वो हारे तो फिर उनके लिए सेमीफाइनल का रास्ता दूसरी टीमों के भरोसे बहुत मुश्किल हो जाएगा.

लेकिन आज भारतीय टीम अगर जीत जाती है तो फिर मेज़बान इंग्लैंड के लिए हालात बेहद खराब हो जाएंगे और फिर खुद की जीत के साथ-साथ उसे बाकी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा. लेकिन आज भारत की जीत की दुआएं पाकिस्तान और बांग्लादेश में ज़रूर हो रही होगी क्योंकि उसकी जीत से पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे.

लेकिन इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने ऐसे बयान दिए जिसे सुनकर किसी भी क्रिकेट के जानकार को यकीन नहीं हो रहा. दरअसल सिकंदर बख्त और बासित अली ने कहा है कि भारतीय टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर हार सकती है. इनके इस बयान पर अब टीम इंडिया के दिग्गज और विश्वविजेता कप्तान कपिल देव का बयान आया है.

कपिल पाजी ने एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए कहा है कि ''मैंने सुना के मेरे साथी क्रिकेटर ऐसा कह रहे थे कि आज भारत जान बूझकर हार जाएगा. क्या अगर आज हालात ऐसे नहीं होते और वो हमारी जगह होते तो क्या वो हार जाते. मुझे तो ऐसी सोच पर ही खराब लगता है कि वो ऐसा कैसे सोच सकते हैं.''

क्रिकेट की बाकी सभी खबरों के लिए पढ़ते रहिए www.wahcricket.com

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget