एक्सप्लोरर

World Cup 2019: दूसरे प्रेक्टिस मैच में इंग्लैंड की अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत

इंग्लैंड ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे प्रेक्टिस मैच में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया.

इंग्लैंड ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप के अपने दूसरे प्रेक्टिस मैच में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया. केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले अपने संयुक्त प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान को 160 रनों पर ढेर कर दिया और फिर जेसन रॉय की नाबाद 89 रनों की पारी के दम पर 17.3 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने अपने आठ विकेट महज 92 रनों पर ही खो दिए थे. यहां से मोहम्मद नबी (44), दौलत जादरान (नाबाद 20) ने किसी तरह टीम को 150 के पार पहुंचाया.

नबी ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना किया और एक चौके के अलावा तीन छक्के मारे. नूर अली जादरान ने 30, हसमातुल्लाह शाहिदी ने 19, कप्तान गुलबदीन नैब ने 14 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और जोए रूट ने तीन-तीन विकेट लिए. बेन स्टोक्स और मोइन अली को एक-एक सफलता मिली. दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

इंग्लैंड को यह लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशान नहीं हुई. रॉय और जॉनी बेयरस्टो (39) ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े. यहां नबी ने बेयरस्टो को आउट किया. इसके बाद रूट (नाबाद 29) ने रॉय के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई.

रॉय ने महज 46 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के मारे.

इंग्लैंड को अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को मात दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget